Headlines

सहरसा ROB निर्माण से बेघर होने का संकट:बेटी की शादी, बीमार भाई के इलाज के लिए DM से मांगी जमीन बिक्री की अनुमति




सहरसा शहर के धर्मशाला रोड में रेलवे ओवरब्रिज (ROB) निर्माण के कारण एक मध्यमवर्गीय परिवार के सामने बेघर होने का संकट खड़ा हो गया है। परिवार ने जिलाधिकारी (DM) से अपनी पुश्तैनी जमीन बेचने की अनुमति मांगी है। घर में बेटी की शादी तय होने और एक भाई के गंभीर रूप से बीमार होने के कारण परिवार आर्थिक संकट से भी जूझ रहा है। सहरसा नगर निगम क्षेत्र के धर्मशाला रोड, वार्ड संख्या 20/34 निवासी स्वर्गीय शंभू प्रसाद केशरी के चार पुत्रों – संजय केशरी, कुमार केशरी, अजय केशरी और कुन्दन केशरी – ने संयुक्त रूप से डीएम को आवेदन दिया है। बेटी की अगले साल होनी है शादी उन्होंने बताया कि निर्माणाधीन ROB के कारण उनका आवासीय परिसर तोड़े जाने के दायरे में आ गया है, जिससे वे जल्द ही बेघर हो सकते हैं। संजय केशरी के अनुसार, परिवार में बेटी की शादी तय हो चुकी है। शादी 31 जनवरी 2027 को होनी है। ऐसे मे शादी के लिए डीबी रोड स्थित रेनबो रिसॉर्ट, हलवाई, बैंड-बाजा सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की बुकिंग भी की जा चुकी है। इन तैयारियों के लिए तत्काल बड़ी रकम की आवश्यकता है। इसके अतिरिक्त, चार भाइयों में से कुमार केशरी गंभीर रूप से बीमार हैं। उनके समुचित इलाज के लिए भी काफी धन की जरूरत है। इस प्रकार परिवार एक साथ कई आर्थिक और पारिवारिक संकटों का सामना कर रहा है। सामान्य खरीद-बिक्री और रजिस्ट्री पर रोक पीड़ित परिवार ने बताया कि मौजा सुलिन्दाबाद, वार्ड संख्या 43 में जमाबंदी संख्या 83 के तहत उनकी करीब 2 एकड़ 84.7 डिसमिल पैतृक जमीन है। इस जमीन का खाता संख्या 1317, 1322 और 1324 तथा खेसरा संख्या 2252, 2251 और 2250 है। परिवार के मुताबिक, सिटी/मास्टर प्लान और प्रशासनिक कारणों से इस जमीन की सामान्य खरीद-बिक्री और रजिस्ट्री पर रोक लगी हुई है। इस कारण जमीन होने के बावजूद वे उसे बेचकर अपनी जरूरी जरूरतें पूरी नहीं कर पा रहे हैं। सरकार से मानवीय आधार पर हस्तक्षेप की मांग परिवार ने जिलाधिकारी से मानवीय आधार पर मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है। आवेदन में कहा गया है कि या तो सरकार उनकी जमीन को उचित सरकारी/बाजार दर पर अधिग्रहित कर मुआवजा उपलब्ध कराए अथवा विशेष अनुमति देकर उन्हें आम लोगों के हाथ जमीन बेचने की सुविधा दी जाए। परिवार का कहना है कि इससे बेटी की शादी, बीमार भाई के इलाज और ROB निर्माण के कारण उजड़ने वाले परिवार के लिए नए आशियाने की व्यवस्था संभव हो सकेगी।

आवेदन के साथ परिवार ने समाहरणालय द्वारा जारी प्रपत्र-VI, नोटिस वाद संख्या 03/25-26, शादी का निमंत्रण पत्र और रेनबो रिसॉर्ट की बुकिंग रसीद समेत अन्य दस्तावेज भी संलग्न किए हैं। अब परिवार की नजर जिला प्रशासन के निर्णय पर टिकी है कि इस कठिन परिस्थिति में प्रशासन उनकी मदद के लिए क्या कदम उठाता है। इधर सहरसा जिला अधिकारी दीपेश कुमार ने कहा मामला संज्ञान में आया है मामले में जाँच किया जायेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *