Headlines

लखीसराय में किउल नदी में डूबा युवक, मौत:सूर्य नारायण घाट पर नहाते समय पैर फिसला, डूबते देखकर लोगों ने बचाने की कोशिश की




लखीसराय के किउल नदी में नहाने के दौरान 20 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। घटना कवैया थाना क्षेत्र में सूर्य नारायण घाट पर हुई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 32 निवासी फेकन राम के बेटे करण कुमार के रूप में हुई है। करण कुमार सूर्य नारायण घाट पर नहाने गया था। नहाते समय अचानक उसका पैर फिसल गया और वह नदी के गहरे पानी में बने गड्ढे में चला गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे डूबते देखा और बचाने का प्रयास किया। अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद युवक को पानी से बाहर निकाला। करण कुमार को तुरंत इलाज के लिए लखीसराय सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि नदी में बने गहरे गड्ढों के कारण नहाते समय हादसों का खतरा बना रहता है। उन्होंने प्रशासन से घाट पर सुरक्षा व्यवस्था और चेतावनी संबंधी इंतजाम करने की मांग की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *