Headlines

नशीला पदार्थ पिलाकर महिला को किडनैप कर किया गैंगरेप:किशनगंज से ले गए पश्चिम बंगाल, दो आरोपियों पर FIR दर्ज




किशनगंज में एक महिला को नशीला पदार्थ खिलाकर सामूहिक रेप करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर टाउन थाना में 2 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना 21 जून को हुई। टाउन थाना क्षेत्र की निवासी पीड़िता घरेलू सामान खरीदने पानीसाल गई थी। वहां उसकी मुलाकात पानीसाल निवासी सादिक आलम और पश्चिम बंगाल के ग्वालपोखर थाना क्षेत्र के गेंदाबाड़ी निवासी अब्दुल मजीद से हुई। आरोप है कि दोनों ने उसे पीने के लिए पानी दिया, जिसे पीते ही वह बेहोश हो गई। कमरे में बंदकर 2 लोगों ने किया रेप पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि बेहोशी की हालत में आरोपी उसे वाहन से पश्चिम बंगाल के मालदा ले गए। होश आने पर उसने खुद को एक कमरे में बंद पाया। आरोप है कि वहां दोनों आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और उसे कहीं बेचने की भी कोशिश कर रहे थे। 22 जून की सुबह पीड़िता को मौका मिला और वह आरोपियों के चंगुल से भागने में सफल रही। इसके बाद वह बस से पांजीपाड़ा पहुंची और अपने परिजनों को घटना की सूचना दी। परिजन उसे घर लेकर आए, जहां उसने पूरी आपबीती बताई। घटना के बाद महिला गहरे सदमे में थी और उसकी तबीयत भी बिगड़ गई थी। स्वास्थ्य में सुधार होने पर उसने टाउन थाना पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता के आवेदन पर FIR दर्ज टाउन थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि पीड़िता के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपों की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *