Headlines

तेजप्रताप ने खोला पत्नी ऐश्वर्या से अलग होने का राज:कहा-बड़े कॉलेज की प्रोडक्ट थी, पूजा करने से रोकती थी; उसने मां राबड़ी को पीटा था




लालू यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष तेजप्रताप यादव ने अपने पर्सनल लाइफ के बारे में खुलकर बात की है। उन्होंने बताया कि आखिर उन्होंने ऐश्वर्या से तलाक लेने का फैसला क्यों किया। तेजप्रताप यादव ने कहा है कि हमारे बीच बनती नहीं थी। हम पूजा और मंदिर जाने वाले आदमी है। वो (ऐश्वर्या) इसके लिए वो रोक-टोक करती थी। तेजप्रताप यादव ने ये बातें भोजपुर बवाल शो के एक प्रोमो के दौरान कही है। बातचीज के दौरान शो का एंकर तेजप्रताप से कहते हैं कि जिंदगी बढ़िया पत्नी के साथ होती है, आपको तो ऐश्वर्या राय मिली थी। फिर सब कुछ कैसे गड़बड़ा गया। इस पर तेजप्रताप कहते हैं कि मैं देसी आदमी हूं। वो बड़े कॉलेज से पढ़ी थी। वीडियो में बात करते-करते अचानक मौसम बदलता है। शो का एंकर कहता है लगता है तूफान आने वाला है। इस पर तेज प्रताप कहते हैं कि तूफान तो हर एक लोगों की जिंदगी में आता है। मैं भी उस तूफान से निकल गया। तेजप्रताप बोले- ऐश्वर्या ने मेरी माताजी को मारा था ऐश्वर्या राय के मारपीट के आरोपों पर तेज प्रताप ने हंसते हुए कहा कि आरोप तो कोई भी लगा सकता है। इसका सबूत क्या है? उन्होंने जब मेरी माता जी को मारा था तो दो-तीन विधायक वहीं मौजूद थे। मेरे पास भी वीडियो है। सीसीटीवी में सब कुछ रिकॉर्ड है। 2018 में हुई थी तेजप्रताप-ऐश्वर्या की शादी तेजप्रताप और ऐश्वर्या की शादी 12 मई 2018 को हुई थी। तेजप्रताप पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद और रबड़ी देवी के बेटे हैं, जबकि ऐश्वर्या चंद्रिका राय की बेटी और पूर्व मुख्यमंत्री दरोगा राय की पोती हैं। शादी के बाद 2019 के लोकसभा चुनाव में लालू प्रसाद ने अपने समधी चंद्रिका राय को सारण से टिकट दिया, लेकिन वह हार गए।
वह 2019 का ही समय था जब ऐश्वर्या ने आरोप लगाया था कि राबड़ी देवी ने मुझे बाल खींचकर मारा है, राबड़ी आवास में गार्ड ने भी मुझे मारा है। राबड़ी देवी ने मेरा फोन छीन लिया। मां-बाप को जलील कर रहे हैं। इसके बाद चंद्रिका राय और उनकी पत्नी दल-बल के साथ राबड़ी देवी के आवास पर पहुंच गए थे। तेजप्रताप यादव ने भी ऐश्वर्या पर आरोप लगाए थे। मामला इतना बढ़ा कि तलाक तक पहुंच गया। ऐश्वर्या ने कहा था- मेरी लाइफ बर्बाद क्यों की तेजप्रताप यादव और अनुष्का यादव के वायरल वीडियो-फोटो पर ऐश्वर्या राय ने कहा था कि मुझे उनके अफेयर के बारे में कुछ पता नहीं था। जब मुझे मारा गया था, तब सामाजिक न्याय कहां था। सब को अफेयर की जानकारी थी तो मेरी शादी क्यों कराई थी। सोशल मीडिया पर बेटे को घर से निकाल देना कोई अलग करना नहीं होता। कल ही राबड़ी देवी तेजप्रताप के घर गई होंगी। उन्हें समझाया होगा। सब ड्रामा है। ये पूछना चाहती हूं कि जब इन लोगों को पता था कि ऐसी बात है तो मेरी शादी क्यों कराई। मेरी जिंदगी क्यों बर्बाद की?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *