![]()
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत जुलाई माह की पेंशन राशि जारी की। राज्य के 1 करोड़ 1 लाख 32 हजार 888 लाभार्थियों के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से प्रत्येक को ₹1100 की दर से यह राशि हस्तांतरित की गई। इस योजना का लाभ खगड़िया जिले के 1 लाख 61 हजार 251 पेंशनधारियों को भी मिला। जिले के लाभार्थियों के खातों में कुल 18 करोड़ 52 लाख 82 हजार 300 रुपये की राशि अंतरित की गई। DBT के माध्यम से भेजी जाएगी राशि जिला मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी विक्रम विरकर, अपर समाहर्ता, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग तथा बड़ी संख्या में पेंशन लाभार्थी ऑनलाइन माध्यम से मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से जुड़े। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार वृद्धजनों, विधवा महिलाओं एवं दिव्यांगजनों के सम्मानजनक जीवन और सामाजिक सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया कि हर महीने की 10 तारीख को पिछले माह की पेंशन राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी, ताकि उन्हें समय पर आर्थिक सहायता मिल सके। लाइफ सर्टिफिकेट देने की अपील खगड़िया जिले में मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के तहत सर्वाधिक 87,857 लाभार्थियों को राशि प्राप्त हुई। इसके अतिरिक्त, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के 37,596, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना के 12,084, बिहार निशक्त पेंशन योजना के 11,772, लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के 10,631 और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निशक्तता पेंशन योजना के 1,311 लाभार्थियों के खातों में भी पेंशन राशि भेजी गई। जिला प्रशासन ने उन पेंशनधारियों से विशेष अपील की है जिन्होंने अब तक अपना जीवन प्रमाणीकरण (लाइफ सर्टिफिकेट) नहीं कराया है। पंचायत स्तर पर विशेष शिविर ऐसे लाभार्थियों को सलाह दी गई है कि वे आधार कार्ड के साथ अपने निकटतम सीएससी/वसुधा केंद्र पर जाकर जल्द से जल्द जीवन प्रमाणीकरण कराएं। यदि ऑनलाइन सत्यापन संभव न हो, तो संबंधित क्षेत्र के विकास मित्र से संपर्क कर भौतिक सत्यापन के माध्यम से प्रक्रिया पूरी की जा सकती है। प्रशासन ने बताया कि जीवन प्रमाणीकरण के लिए पंचायत स्तर पर विशेष शिविर भी लगाए जा रहे हैं, ताकि कोई भी पात्र लाभार्थी पेंशन से वंचित न रहे।
Source link
खगड़िया के 1.61 लाख पेंशनधारियों को 18.52 करोड़ रुपए मिले:मुख्यमंत्री ने DBT से जारी की जुलाई महीने की सामाजिक सुरक्षा पेंशन
