Headlines

साध्वी ऋतम्भरा बोलीं-'हिंदू मंदिर सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों':किशनगंज में प्रवचन कार्यक्रम में पहुंची, कहा-'धर्मांतरण रोकने को चढ़ावे का उपयोग हो'




किशनगंज के भारत-नेपाल सीमा से सटे किशनगंज के ठाकुरगंज स्थित गांधी मैदान में आयोजित प्रवचन कार्यक्रम में रविवार को पद्म भूषण से सम्मानित साध्वी ऋतम्भरा पहुंचीं। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने हिंदू मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त करने की जोरदार वकालत की। उन्होंने कहा कि हिंदू मंदिरों पर सरकार का नियंत्रण समाप्त होना चाहिए। उनके अनुसार, मंदिरों के सरकारी नियंत्रण से मुक्त होने पर धर्मांतरण रोकने की दिशा में भी प्रभावी काम किया जा सकेगा। साध्वी ऋतम्भरा ने कहा कि मंदिरों में आने वाले चढ़ावे का उपयोग हिंदू धर्म के प्रचार-प्रसार और धार्मिक कार्यों में होना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रभु के चरणों में अर्पित चढ़ावे का सदुपयोग होना जरूरी है। यह व्यवस्था काफी पहले हो जानी चाहिए थी, लेकिन अब भी देर नहीं हुई है। इसके लिए हिंदू समाज को अपनी आवाज बुलंद करनी होगी। देखें, मौके से आई तस्वीरें… सिलसिलेवार पढ़ें, पूरा मामला… जातिगत बंधनों से ऊपर उठकर एकजुट हों साध्वी ऋतम्भरा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि दोनों नेता राष्ट्र की भावना को समझते हैं। उनके कार्यकाल में अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण हुआ है। उन्होंने कहा कि लंबे संघर्ष के बाद राम मंदिर निर्माण का सपना साकार हुआ है। उन्होंने हिंदू समाज से जातिगत बंधनों से ऊपर उठकर एकजुट रहने की अपील की। ऐसे लोगों ने हमेशा सनातन अपमान किया पूर्णिया सांसद पप्पू यादव द्वारा संत का वेश धारण कर चढ़ावा चोरी का नाटक किए जाने से जुड़े सवाल पर साध्वी ऋतम्भरा ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों ने हमेशा सनातन धर्म का अपमान किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि यही लोग भगवान श्रीराम के अस्तित्व पर सवाल उठाते रहे हैं और अयोध्या में मंदिर की जगह कुछ और बनाए जाने की बात करते थे। उन्होंने कहा, “जिस सनातन धर्म को लंकेश और कंस नहीं मिटा सके, उसे ये नेता क्या मिटा पाएंगे।” छात्र आंदोलन में अपशब्दों पर जताई नाराजगी दिल्ली में छात्र आंदोलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित तौर पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर भी साध्वी ऋतम्भरा ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति में अपार ऊर्जा और संभावनाएं हैं। युवाओं को मर्यादा और नैतिकता के दायरे में रहकर अपने लक्ष्य को हासिल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के खिलाफ जिस तरह के अपशब्दों का इस्तेमाल किए जाने की बात सामने आई, उसकी उन्होंने कभी कल्पना नहीं की थी। उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि ऐसी घटनाओं से देश लज्जित होता है। ‘चिकन नेक’ पुस्तक के संरक्षक का किया लोकार्पण प्रवचन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचीं साध्वी ऋतम्भरा ने पत्रकार वार्ता के दौरान सूरजापुरी नेता ताराचंद धानुका की पुस्तक ‘चिकन नेक’ के संरक्षक का लोकार्पण भी किया। कार्यक्रम में विधायक गोपाल अग्रवाल, सूरजापुरी नेता ताराचंद धानुका, नगर पंचायत अध्यक्ष सिकंदर पटेल, शिशिर कुमार दास, कौशल यादव, अरुण कुमार सिंह, अमित सिन्हा, अतुल सिंह, ज्योति कुमार सोनू, बिजली प्रसाद सिंह, देवकी अग्रवाल, कन्हैया लाल महतो सहित कई जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *