Headlines

समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर रेलखंड पर बदला जाएगा स्लीपर:ओवर हॉलिंग का भी काम होगा; रेलवे गुमटी नंबर-66 रात 10 से सुबह 6 बजे तक बंद रहेगा




समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर रेलखंड के पूसा रोड स्टेशन यार्ड में रेलवे ट्रैक का स्लीपर और ओवर हॉलिंग को बदला जाएगा। इसके लिए रेलवे मंडल प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। कर्पूरीग्राम-पूसा रोड स्टेशन के बीच स्थित रेलवे गुमटी नंबर 66 पर 9 से 12 अगस्त तक रात के 10 बजे से सुबह के 6 बजे तक वाहनों के परिचालन पर रोक लगाई जा रही है। रेलवे गुमटी से कोई वाहन इधर-उधर नहीं जा सकेंगे। दिन के समय में वाहनों की आवाजाही जारी रहेगी। ताकि लोगों को परेशानियों का समाना नहीं करना पड़े। रेलवे के सीनियर सेक्सन इंजीनियर प्रीत आनंद ने सदर एसडीओ को लेटर भेजकर प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर मदद मांगी है। ताकी विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न न हो। रेलवे गुमटी के दोनों ओर पुलिस बलों की तैनाती की जाएगी। ओवर हॉलिंग और स्लीपर बदलने का होगा काम सीनियर सेक्सन इंजीनियर प्रीत आनंद ने बताया कि पूसा रेलवे यार्ड के रेलवे गुमटी 66 का ओवर हालिंग की मरम्मत की जाएगी। इसके साथ ही रेलवे ट्रैक की खराब हो चुकी कंकरीट स्लीपर को बदला जाएगा। रेलवे यार्ड में लगाया गया पुराना कंकरीट स्लीपर खराब हो चुका है। जिसे बदलना जरूरी हो गया था। रेलवे गुमटी बंद रहने के समय लोग दूसरे रास्ते का इस्तेमाल कर सकते हैं। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम तीन दिनों में ओवर हॉडिंग कार्य के दौरान जुटने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे गुमटी के दोनों ओर आरपीएफ के साथ ही जीआरपी के जवानों को भी लगाया जाएगा। जिला प्रशासन की ओर से बिहार पुलिस के साथ ही मजिस्ट्रेट की भी तैनाती की गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *