![]()
संभावित बाढ़ को लेकर प्रशासन की तैयारियों के बीच शुक्रवार को सदर एसडीएम आनंद कुमार ने रुन्नीसैदपुर प्रखंड के कई सरकारी संस्थानों का औचक निरीक्षण किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) के निरीक्षण के दौरान कई डॉक्टर और MOIC ड्यूटी से अनुपस्थित मिले। इस पर एसडीएम ने अनुपस्थित चिकित्सकों और MOIC से स्पष्टीकरण मांगा है। एसडीएम ने अस्पताल में मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं, चिकित्सकों की उपस्थिति और व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को अस्पताल की व्यवस्था में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश दिया। बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता इसके बाद एसडीएम ने पशु चिकित्सा केंद्र का निरीक्षण किया। यहां परिसर में गंदगी और आवश्यक रिकॉर्ड अपडेट नहीं मिलने पर नाराजगी जताई गई। संबंधित अधिकारी से जवाब तलब करते हुए परिसर की नियमित सफाई कराने और सभी रिकॉर्ड को व्यवस्थित एवं अपडेट रखने का निर्देश दिया गया। एसडीएम आनंद कुमार ने कहा कि सरकारी संस्थानों में अधिकारियों और कर्मियों की समय पर उपस्थिति तथा आम लोगों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। सतर्क रहने की अपील की गई निरीक्षण के दौरान मिली कमियों पर संबंधित लोगों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। लापरवाही मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा एसडीएम ने संभावित बाढ़ के मद्देनजर नदी के तटबंधों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने तटबंधों की स्थिति और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को लगातार निगरानी रखने और जरूरत के अनुसार मरम्मत कार्य कराने का निर्देश दिया। प्रशासन के अनुसार, फिलहाल जिले में बाढ़ की स्थिति नहीं है। लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और सतर्क रहने की अपील की गई है।
Source link
SDM के इंस्पेक्शन में CHC से डॉक्टर गायब:पशु चिकित्सा केंद्र में गंदगी, बाढ़ तटबंधों का भी लिया जायजा; अधिकारियों से मांगा जवाब
