![]()
भोजपुर में ट्रेन से गिरकर युवक की मौत हो गई। लाइब्रेरी से घर लौटते समय हादसा हुआ है। मृतक की पहचान मसाढ़ गांव निवासी रमेश सिंह के पुत्र निशांत कुमार(25) के तौर पर हुई है। घटना महतबनिया हॉल्ट और करीसाथ स्टेशन के बीच की है। मृतक के बड़े भाई विकास कुमार सिंह ने बताया कि निशांत काफी समय से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। नियमित रूप से आरा जाकर लाइब्रेरी में पढ़ाई करता था। शनिवार की शाम भी वह पढ़ाई करने के बाद ट्रेन से घर लौट रहा था। इस दौरान हादसे का शिकार हो गया। छानबीन में जुटी रेल पुलिस घटनास्थल के पास खेत में काम कर रहे किसानों की नजर शव पर पड़ी। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। पहचान के बाद रेल पुलिस को जानकारी दी गई। सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव सौंप दिया। ट्रेन से किन परिस्थितियों में गिरा, इसकी स्पष्ट जानकारी अभी सामने नहीं आई है। घर में मचा कोहराम निशांत दो भाइयों और एक बहन में छोटा था। परिवार में मां रेणु देवी, बड़ा भाई विकास कुमार सिंह और बहन सुरभि कुमारी है। हादसे की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। मां रेणु देवी समेत परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Source link
भोजपुर में ट्रेन से गिरकर युवक की मौत:प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था, लाइब्रेरी से घर लौटते समय हुआ हादसा
