Biharsharif Solar Loan Mela | PM Surya Ghar Yojana Subsidy Update


प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत बिहारशरीफ में एक विशेष ‘सोलर लोन मेला’ का आयोजन किया जा रहा है। साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड की ओर से आगामी 12 अगस्त (बुधवार) को सुबह 10 बजे से स्थानीय टाउन हॉल में यह मेला लगेगा। इस आयोज

.

एक ही स्थान पर मौजूद रहेंगे बैंक कर्मचारी, वेंडर और अधिकारी

इस मेले की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें अलग-अलग बैंकों के प्रतिनिधि, अधिकृत सोलर वेंडर और बिजली विभाग के अधिकारी एक साथ मौजूद रहेंगे। इससे सोलर सिस्टम लगवाने के इच्छुक उपभोक्ताओं को दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।

मेले में आए बैंक प्रतिनिधि उपभोक्ताओं को सोलर ऋण की आसान सुविधा, आकर्षक वित्तीय विकल्पों और लोन पास कराने की पूरी प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी देंगे। वहीं, सरकार की ओर से अधिकृत वेंडर रूफटॉप सोलर सिस्टम की तकनीकी बारीकियों, इसमें आने वाली कुल लागत, घर की छत पर इसके इंस्टॉलेशन की प्रक्रिया और उपलब्ध विभिन्न मॉडलों के संबंध में उपभोक्ताओं का उचित मार्गदर्शन करेंगे।

साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड की ओर से होगा आयोजन।

साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड की ओर से होगा आयोजन।

सरकारी सब्सिडी और आवेदन की मिलेगी पूरी जानकारी

वेंडर और बैंकों के अलावा, मेले में मौजूद एसबीपीडीसीएल के अधिकारी भी उपभोक्ताओं की सहायता के लिए मौजूद रहेंगे। ये अधिकारी प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत मिलने वाली भारी सरकारी सब्सिडी और इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया को आसानी से समझाएंगे। ताकि कोई भी उपभोक्ता इस लाभ से वंचित न रहे।

बिजली बिल में होगी दीर्घकालिक बचत

एसबीपीडीसीएल, नालंदा ने जिले के सभी इच्छुक घरेलू उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय पर टाउन हॉल पहुंचकर इस अवसर का अधिकतम लाभ उठाएं। अधिकारियों का कहना है कि सोलर ऊर्जा को अपनाकर लोग न केवल अपने घर के बिजली बिल में लंबे समय तक भारी बचत कर सकते हैं, बल्कि देश के स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा अभियान का एक महत्वपूर्ण हिस्सा भी बन सकते हैं। उपभोक्ता इस मेले में आकर अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से आसानी से अपने घर के लिए उपयुक्त सोलर सिस्टम का चयन कर सकते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *