![]()
अररिया और रानीगंज में रविवार, 9 अगस्त को तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग ने 33 केवी फीडरों के रखरखाव कार्य के चलते यह सूचना जारी की है। उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे इस दौरान होने वाली असुविधा से बचने के लिए अपने आवश्यक बिजली संबंधी कार्य पहले ही निपटा लें। विभाग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, अररिया शहरी क्षेत्र में 33 केवी अररिया टाउन फीडर का मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। इसके कारण विद्युत शक्ति उपकेंद्र अररिया शहरी से निकलने वाले सभी 11 केवी फीडरों की बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी। यह कटौती सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक, कुल तीन घंटे के लिए रहेगी। लोगों से टाइम पर जरूरी कार्य निपटा लेने की अपील अररिया के सहायक विद्युत अभियंता विकास कुमार ने बताया कि इस अवधि में अररिया शहरी क्षेत्र से जुड़े उपभोक्ताओं को बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि वे अपने दैनिक और जरूरी बिजली संबंधी कार्य निर्धारित समय से पहले पूरे कर लें। इसी तरह रानीगंज क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं को भी बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। रानीगंज के सहायक विद्युत अभियंता निशांत कुमार ने बताया कि 9 अगस्त को 33 केवी गुणवंती फीडर का रखरखाव कार्य किया जाना है। इस कार्य के चलते विद्युत शक्ति उपकेंद्र गुणवंती, हांसा और कालाबलुआ से निकलने वाले सभी 11 केवी फीडरों की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। रानीगंज में 12 बजे तक नहीं रहेगी लाइट रानीगंज में भी बिजली कटौती का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित किया गया है। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यह मेंटेनेंस कार्य विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर और सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक है।
Source link
अररिया-रानीगंज में 3 घंटे पावर कट:सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक बिजली बाधित, 33 केवी फीडरों में होगा मेंटेनेंस कार्य
