Headlines

बखरी थाना क्षेत्र से तीन नाबालिग लड़के लापता:स्कूल जाने के लिए घर से निकले, परिजन परेशान




बेगूसराय जिले के बखरी थाना क्षेत्र से तीन नाबालिग लड़के लापता हो गए हैं। ये तीनों 08 अगस्त 2026, शनिवार को सुबह करीब छह बजे स्कूल जाने की बात कहकर अपने-अपने घरों से निकले थे, लेकिन स्कूल का समय समाप्त होने के बाद भी वापस नहीं लौटे। शाम चार बजे तक जब बच्चे घर नहीं पहुंचे, तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। बाद में पता चला कि तीनों लड़के एक साथ लापता हैं। एक साथ तीन बच्चों के लापता होने की खबर से ग्रामीण चिंतित हैं, वहीं तीनों बच्चों के परिजन काफी परेशान हैं। पीड़ित परिवार अपने सगे-संबंधियों के यहां पूछताछ कर रहे हैं, लेकिन कहीं भी बच्चों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। परिजनों के अनुसार, बच्चों के पास पैसे भी नहीं थे। आम जनता से अपील की गई है कि यदि उपरोक्त तीनों या उनमें से कोई एक भी बच्चा कहीं दिखाई दे, तो दिए गए मोबाइल नंबरों पर सूचना दें। लापता बच्चों का विवरण इस प्रकार है: सूरज कुमार: पिता मुकेश महतो, उम्र 14 वर्ष। पता: ग्राम राटन, वार्ड-07, पोस्ट बगरस, थाना बखरी, जिला बेगूसराय। उसने नीली टी-शर्ट और नीली जींस पहनी हुई है। यदि किसी को मिले, तो मोबाइल नंबर 8540006506 पर सूचित करें। दीपक कुमार: पिता राजीव पंडित, उम्र 14 वर्ष। पता: ग्राम राटन, वार्ड-11, पोस्ट बगरस, थाना बखरी, जिला बेगूसराय। उसने सफेद फुल शर्ट और नीली पैंट पहनी हुई है। यदि किसी को मिले, तो मोबाइल नंबर 7970468900 पर सूचित करें। सौरव कुमार: पिता सीताराम शर्मा, उम्र 13 वर्ष। पता: ग्राम राटन, वार्ड-11, पोस्ट बगरस, थाना बखरी, जिला बेगूसराय। उसने फोटो में दिख रही ड्रेस पहनी हुई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *