Headlines

'हर घर तिरंगा' अभियान- शेखपुरा में तैयारियां तेज:जिलाधिकारी ने कहा-'सेल्फी विद तिरंगा' से जुड़ें, अधिकारियों को निर्देश




शेखपुरा में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारियां तेज हो गई हैं। भारत सरकार के निर्देश पर संस्कृति मंत्रालय इस वर्ष ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर यह अभियान आयोजित कर रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के घर, कार्यालय और सार्वजनिक स्थलों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर देशभक्ति और राष्ट्रगौरव की भावना को मजबूत करना है। अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला, प्रखंड और पंचायत स्तर पर कार्ययोजना बनाई गई है। इसमें राष्ट्रीय ध्वज की उपलब्धता और वितरण सुनिश्चित करने के साथ-साथ विद्यालयों, महाविद्यालयों और विभिन्न सार्वजनिक संस्थानों में देशभक्ति आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। युवाओं व आम नागरिकों की सहभागिता पर जोर युवाओं और आम नागरिकों की अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया है।इस अभियान के तहत कई कार्यक्रम आयोजित होंगे। इनमें तिरंगा एवं वंदे मातरम् प्रदर्शनी, तिरंगा रैली, ‘सेल्फी विद तिरंगा’ अभियान, तिरंगा थीम आधारित प्रकाश सज्जा, तिरंगा रंगोली, वंदे मातरम् का सामूहिक गायन, सरकारी भवनों का त्रिवरणीय प्रकाशन और जनजागरूकता कार्यक्रम शामिल हैं। प्रखंड स्तर पर राष्ट्रीय ध्वज की उपलब्धता सुनिश्चित हो अभियान को सफल बनाने के लिए जिलाधिकारी शेखर आनंद ने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। प्रखंड स्तर पर आवश्यक संख्या में राष्ट्रीय ध्वज की उपलब्धता सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी जीविका को सौंपी गई है। अभियान का लक्ष्य जिले के प्रत्येक घर तक तिरंगा पहुंचाना और आमजनों, विद्यार्थियों एवं पंचायत प्रतिनिधियों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करना है।जिलाधिकारी ने डीपीएम, जीविका को निर्देश दिया है । ‘वंदे मातरम्’ प्रदर्शनी, रचनात्मक-जागरूकता कार्यक्रम कि 10 अगस्त तक जिले के सभी प्रखंडों में प्रत्येक प्रखंड के लिए 4,000 तिरंगा झंडों की उपलब्धता सुनिश्चित करें और निर्धारित समय-सीमा में उनका वितरण पूरा कराएं। डीईओ को निर्देशित किया गया है कि जिले के सभी विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में छात्र-छात्राओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करते हुए ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कराएं। ग्राम पंचायतों में अभियान का प्रचार-प्रसार करें इन कार्यक्रमों में तिरंगा एवं ‘वंदे मातरम्’ विषय पर प्रदर्शनी, ‘सेल्फी विद तिरंगा’, तिरंगा रंगोली सहित अन्य रचनात्मक एवं जागरूकता कार्यक्रम शामिल होंगे। इसी क्रम में जिला पंचायती राज पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि जिले की सभी ग्राम पंचायतों में अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें और पंचायत प्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी कराएं। पंचायतों में पंचायत प्रतिनिधियों एवं स्थानीय आमजनों की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए तिरंगा अभियान से संबंधित व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराए जाएं तथा अधिक से अधिक लोगों को अभियान से जोड़ने की कार्रवाई की जाए।
जिला पदाधिकारी शेखर आनंद ने संबंधित पदाधिकारियों को भी उनके विभाग से संबंधित आवंटित कार्यों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी ढंग से निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। घरों पर तिरंगा फहराएं,कार्यक्रमों में भाग लें साथ ही अभियान के दौरान आयोजित होने वाली गतिविधियों में आमजनों की अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया है।
डीएम ने जिलेवासियों से अपील की है कि ‘हर घर तिरंगा अभियान को जन-आंदोलन का स्वरूप प्रदान करते हुए अपने घरों पर तिरंगा फहराएं तथा विभिन्न कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक भाग लेकर राष्ट्रभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *