![]()
मोतिहारी के महुआवा थाना क्षेत्र के विद्वासन्नी गांव में एक 18 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव निवासी रूपन साह के पुत्र बिरियकिशोर साह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, बिरियकिशोर साह बीते दिन शौच के लिए घर से निकला था। काफी समय तक वापस न लौटने पर परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। आसपास के इलाकों में खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला, तो महुआवा थाना पुलिस को सूचना दी गई। एसडीआरएफ टीम ने चलाया था सर्च ऑपरेशन सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। तीयर नदी में डूबने की आशंका जताई गई, जिसके बाद एसडीआरएफ टीम को बुलाया गया और नदी में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। पहले दिन युवक का कोई पता नहीं चल सका। अगले दिन तलाशी अभियान फिर से शुरू किया गया, जिसके लगभग 24 घंटे बाद युवक का शव नदी से बरामद हुआ। शव बरामद होते ही मौके पर मौजूद परिजनों में शोक छा गया। घटना स्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी जुट गए थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक बिरियकिशोर साह तीन भाइयों और तीन बहनों में बीच का था। वह इस वर्ष मैट्रिक परीक्षा में शामिल होने वाला था। थानाध्यक्ष बोले-मामले की जांच की जा रही महुआवा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि संतोष गिरी ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित सरकारी सहायता प्रदान करने की मांग की है। महुआवा थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला नदी में डूबने का प्रतीत होता है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Source link
नदी में डूबे स्टूडेंट का 24 घंटे बाद मिला शव:मोतिहारी में 18 वर्षीय मैट्रिक का छात्र था, परिजनों ने मुआवजे की मांग की
