![]()
शेखपुरा में केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ आम जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से सीपीआई की राष्ट्रव्यापी पदयात्रा जारी है। पदयात्रा के दूसरे दिन शुक्रवार को पार्टी कार्यकर्ता जिले के कुरौनी, अग्विल, चाढ़े और चकविल गांवों में पहुंचे। इस पदयात्रा में पार्टी के जिला सचिव प्रभात कुमार पाण्डेय, नेता चंद्रभूषण प्रसाद, अधिवक्ता रमाशंकर सिंह, सहायक जिला सचिव गुलेश्वर यादव, विश्वनाथ प्रसाद और अवधेश रविदास सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल हैं। इस अवसर पर प्रभात कुमार पाण्डेय ने बताया कि गांवों के महादलित टोलों में नाली-गली और पीने के पानी का गंभीर संकट है। ऑनलाइन प्रणाली लागू की गई इसके साथ ही, किसानों के सामने रासायनिक खाद की बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। उन्होंने कहा कि पदयात्रा के दौरान किसानों ने बताया कि उन्हें खाद बहुत ऊंचे दामों पर मिल रही है। यूरिया 265 रुपये की जगह 400 रुपये में और डीएपी 1600 रुपये की जगह 2300 रुपये में बेचा जा रहा है। किसानों ने यह भी बताया कि सरकार द्वारा खाद खरीदने के लिए ऑनलाइन प्रणाली लागू की गई है, जिससे गरीब किसान और कागजात के अभाव वाले किसान अक्सर वंचित रह जाते हैं। कई गांवों में गरीबों को राशन मिलने में भी बड़े पैमाने पर गड़बड़ी पाई गई है। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार व्याप्त है और वे धरातल पर दिखाई नहीं दे रही हैं। आंदोलन करने की दी चेतावनी पाण्डेय ने कहा कि जिलाधिकारी और सरकार को इन समस्याओं का संज्ञान लेना चाहिए और जल्द से जल्द इनका समाधान करना चाहिए। अन्यथा, सीपीआई गोलबंदी कर आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। उन्होंने बताया कि पदयात्रा के माध्यम से गांव-गांव, पांव-पांव और घर-घर जाकर आम जनता को 1 सितंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली विशाल जनरैली में शामिल होने का न्योता दिया जा रहा है। इस रैली में शेखपुरा जिले से भी बड़ी संख्या में किसान, मजदूर, छात्र, नौजवान और महिलाएं भाग लेंगे।
Source link
CPI की पदयात्रा जारी, सरकार की नीतियों पर सवाल:केमिकल फर्टिलाइजर की ब्लैक मार्केटिंग से किसान प्रभावित, आंदोलन की चेतावनी
