Headlines

नालंदा में सार्वजनिक स्थलों की दीवारों पर होगी कलाकारी:नालंदा के इतिहास को दर्शाया जाएगा, स्वतंत्रता दिवस पर प्रशासन चलाएगा अभियान




नालंदा जिला प्रशासन 80वें स्वतंत्रता दिवस पर अभियान चलाने जा रहा है। जिसमें सार्वजनिक स्थलों को खूबसूरत बनाय जाएगा और देशभक्ति के रंग में रंगने के लिए “पेंट नालंदा” अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत शहर की खाली दीवारों का इस्तेमाल कैनवास के रूप में किया जाएगा। जिले के छात्र-छात्राओं की ओर से सार्वजनिक स्थलों की दीवारों पर विशेष पेंटिंग की जाएगी। प्रशासन ने इसके लिए विषय भी निर्धारित कर दिए हैं। प्रतिभागियों की ओर से मुख्य रूप से देशभक्ति, सांस्कृतिक और प्राकृतिक धरोहर, ऐतिहासिक स्मारक और आध्यात्मिक विरासत जैसे विषयों पर आकर्षक चित्र बनाए जाएंगे, ताकि नालंदा के गौरवशाली इतिहास को दर्शाया जा सके। प्रशासन देगा सामग्री, उत्कृष्ट प्रतिभागी होंगे पुरस्कृत प्रतिभागियों की सुविधा के लिए जिला प्रशासन की ओर से विशेष व्यवस्था की गई है। पेंटिंग के लिए आवश्यक सभी सामग्रियां (रंग, ब्रश आदि) प्रशासन की ओर से ही उपलब्ध कराई जाएगी। अभियान में उत्कृष्ट-सर्वश्रेष्ठ चित्र बनाने वाले प्रतिभागियों को विशेष रूप से सम्मानित और पुरस्कृत किया जाएगा। इसके अलावा, इस रचनात्मक कार्य में हिस्सा लेने वाले सभी छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें सहभागिता प्रमाण-पत्र भी दिया जाएगा।
गूगल फॉर्म से करना होगा पंजीकरण जिला प्रशासन ने जिले के युवाओं और कला प्रेमियों से अपील की है कि वे अभियान का हिस्सा बनें। जो भी छात्र-छात्राएं इसमें अपनी कला का प्रदर्शन करना चाहते हैं, उन्हें इसके लिए अपना पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। पंजीकरण की यह प्रक्रिया प्रशासन की ओर से जारी किए गए गूगल फॉर्म (https://forms.gle/9TVDH3HKdEyx9Uaa8) के माध्यम से पूरी की जा सकती है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *