Headlines

जयनगर में ट्रक से कुचलकर 4 वर्षीय बच्चे की मौत:जयनगर NH 113 पर बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल




मधुबनी जिले के जयनगर थाना क्षेत्र के NH 113 पर एक भीषण सड़क हादसे में चार वर्षीय बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल पर सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान प्रिंस कुमार (लगभग 4 वर्ष) के रूप में हुई है। घायलों में उदिश यादव (लगभग 55 वर्ष) और अनिल यादव (लगभग 30 वर्ष) शामिल हैं। उदिश यादव के दोनों पैरों में गंभीर चोटें आई हैं और उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है, जबकि अनिल यादव के हाथ में गंभीर चोट लगी है। मृतक और घायल तीनों जयनगर थाना क्षेत्र के छपराढी गांव के निवासी हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस को सूचना मिलने पर वह भी घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। इस घटना से छपराढी गांव में गम का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के प्रभावी उपाय करने और दुर्घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की है। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रक में आग लगा दी। सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची और आग पर काबू पाया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *