Headlines

मधेपुरा में वर्चस्व को लेकर भोज में हुई थी हत्या:2 मुख्य आरोपी अरेस्ट;15 राउंड फायरिंग; 50 वर्षीय व्यक्ति की हुई थी मौत




मधेपुरा के सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के बेहरारी गांव में श्राद्ध भोज के दौरान हुई गोलीबारी मामले में पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार को प्रेस वार्ता में ASP प्रवेंद्र भारती ने बताया कि यह घटना कबियाही संदीप पहलवान और विवेक यादव के बीच लंबे समय से चले आ रहे आपसी वर्चस्व की लड़ाई में हुई थी। फायरिंग में स्थानीय की हुई थी मौत फायरिंग में स्थानीय रामू यादव (50) की मौत हो गई थी, जबकि एक युवक राजकुमार (25) घायल हो गया था। मृतक रामू यादव का दोनों गुट से कोई संबंध नहीं था। वह भोज में खाना परोसने गया था। तभी फायरिंग शुरू हो गई। बीचबचाव के दौरान अपराधियों ने रामू यादव पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें उनकी मौत हो गई। जबकि एक युवक और एक गाय को भी गोली लगी थी। 15 खोखा- 1 जिंदा कारतूस हुआ था बरामद घटना 1 अगस्त की रात करीब 9 बजे बेहरारी गांव में संजय यादव के घर आयोजित श्राद्ध भोज के दौरान हुई थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से 15 खोखा, एक जिंदा कारतूस तथा एक राइफल का कॉकिंग हैंडल बरामद किया था। इस मामले में मृतक के बेटे श्रवण कुमार के आवेदन पर सिंहेश्वर थाना में 9 नामजद और 15 अज्ञात पर एफआईआर दर्ज की गई थी। तकनीकी साक्ष्य, गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी एसपी के निर्देश पर एसआईटी का गठन किया गया। तकनीकी साक्ष्य, गुप्त सूचना और लगातार छापेमारी के आधार पर 5 अगस्त को गम्हरिया थाना क्षेत्र के सिंगियोन गांव से दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजा गिरफ्तार आरोपियों में शंकरपुर थाना क्षेत्र के कबियाही वार्ड-14 निवासी विवेक यादव और मनखुश यादव शामिल हैं। दोनों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। विवेक यादव का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ शंकरपुर, छातापुर और सिंहेश्वर थानों में लूट, चोरी, हत्या, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट सहित सात संगीन मामले पहले से दर्ज हैं। थानाध्यक्ष बोले-मामले की जांच जारी छापेमारी में सिंहेश्वर थानाध्यक्ष बिनोद कुमार सिंह, सदर थानाध्यक्ष विमलेंदू कुमार, गम्हरिया थानाध्यक्ष राघव शरण, शंकरपुर थानाध्यक्ष राजीव कुमार, रतवारा थानाध्यक्ष सुड्डू कुमार तथा डीआईयू टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *