Headlines

अररिया कोर्ट स्टेशन पर मानव तस्करी के खिलाफ अभियान:RPF ने 'ऑपरेशन आहट' के तहत लोगों को किया जागरूक




अररिया कोर्ट रेलवे स्टेशन पर मानव तस्करी, बाल श्रम और बाल शोषण के खिलाफ एक व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान आरपीएफ कटिहार रेल मंडल के आरपीएफ ओपी अररिया कोर्ट, जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन और जागरण कल्याण भारती के संयुक्त तत्वावधान में ‘ऑपरेशन आहट’ के तहत आयोजित किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य इन गंभीर सामाजिक समस्याओं की रोकथाम करना है।अभियान का नेतृत्व आरपीएफ के एसआई वी.के. विश्वास ने किया। जागरण कल्याण भारती के विक्रम कुमार साह और सगमलाल पासवान ने इसके संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यात्रियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया इस पहल का मुख्य उद्देश्य रेलवे परिसर और आसपास के क्षेत्रों में मानव तस्करी, लड़कियों एवं बच्चों की तस्करी, बाल श्रम तथा बच्चों के शोषण और दुर्व्यवहार के प्रति लोगों को जागरूक करना था। इसी क्रम में रेलवे स्टेशन परिसर में एक समन्वय बैठक भी आयोजित की गई। इसमें एसआई वी.के. विश्वास, आरपीएफ ओपी अररिया कोर्ट के अधिकारी और जवान, स्थानीय दुकानदार, टेम्पो चालक, ग्रामीण तथा ट्रेन संख्या 13159 के यात्रियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। हेल्पलाइन नंबरों का भी व्यापक प्रचार-प्रसार किया बैठक और जागरूकता कार्यक्रम के दौरान, उपस्थित लोगों को मानव तस्करी के संभावित पीड़ितों की पहचान करने, बाल श्रम रोकने और बच्चों को शोषण एवं दुर्व्यवहार से बचाने के लिए प्रेरित किया गया। उन्हें यह भी बताया गया कि महिलाओं और बच्चों से जुड़ी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल आरपीएफ, रेलवे अधिकारियों या स्थानीय पुलिस को दें। अभियान के तहत यात्रियों और आम लोगों के बीच जागरूकता संबंधी पर्चे वितरित किए गए। रेलवे सुरक्षा से जुड़े आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों का भी व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया, ताकि आवश्यकता पड़ने पर लोग तुरंत संबंधित एजेंसियों से संपर्क कर सकें। सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया इस कार्यक्रम को स्थानीय नागरिकों और रेल यात्रियों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। उपस्थित लोगों ने मानव तस्करी, बाल शोषण और बाल श्रम जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ प्रशासन और आरपीएफ का पूरा सहयोग करने तथा रेलवे परिसर में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया। अभियान के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि एक जागरूक समाज ही मानव तस्करी और बाल शोषण जैसे अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगा सकता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *