![]()
लखीसराय के सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के निस्ता गांव में 3 दिनों के भीतर पति-पत्नी की मौत हो गई। गुरुवार सुबह 19 वर्षीय छोटू मल्लिक उर्फ माको का शव उसके घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। इससे पहले 3 अगस्त को उसकी पत्नी पूजा कुमारी की भी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। दोनों घटनाओं के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं से जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह छोटू के दादा ने कमरे में उसका शव फंदे से लटका देखा, जिसके बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी ने जुटाए साक्ष्य सूचना मिलते ही सूर्यगढ़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम ने भी मौके का निरीक्षण किया। देखें, मौके से आई तस्वीरें… 28 फरवरी को किया था प्रेम विवाह मृतक के पिता अशोक मल्लिक ने बताया कि छोटू ने इसी वर्ष 28 फरवरी को रामपुर मल्लिक टोला निवासी पूजा कुमारी से प्रेम विवाह किया था। परिजनों का कहना है कि 3 अगस्त को पत्नी की मौत के बाद छोटू गहरे सदमे में था। हालांकि, पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा। पूजा ने पति के खिलाफ कराई थी शिकायत जांच के दौरान एक और अहम तथ्य सामने आया है। सूत्रों के अनुसार, पूजा कुमारी ने अपनी मौत से करीब तीन दिन पहले सूर्यगढ़ा थाना में अपने पति के खिलाफ मौखिक शिकायत की थी। शिकायत किस विषय में थी और उस पर क्या कार्रवाई हुई, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस इस पहलू की भी गंभीरता से जांच कर रही है। थानाध्यक्ष बोले-मामले की जांच की जा रही सूर्यगढ़ा थाना अध्यक्ष रोहित कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों के लिखित आवेदन, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस फिलहाल किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है और दोनों मौतों के बीच किसी संभावित संबंध सहित सभी पहलुओं की निष्पक्ष और गहन जांच की जा रही है।
Source link
फंदे से लटका मिला 19 वर्षीय युवक का शव:लखीसराय में 3 दिन पहले हुई पत्नी की मौत, 5 महीने पहले की थी लव मैरिज
