![]()
खगड़िया में पूर्व मध्य रेलवे के बरौनी-कटिहार रेलखंड पर स्थित महेशखूंट के गौछारी रेलवे ढाला (गेट संख्या-24) के पास बुधवार को एक सड़क हादसे में 13 वर्षीय किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान गौछारी पंचायत के वार्ड संख्या-5 निवासी गोकुल प्रसाद के 13 वर्षीय पुत्र दिलखुश कुमार के रूप में हुई है। दिलखुश अपने गांव से बाइक पर सवार होकर महेशखूंट की ओर जा रहा था। गौछारी रेलवे ढाला के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर रेलवे ढाला की फेंसिंग से टकरा गई। देखें, घटनास्थल की 2 तस्वीरें… ढाला पर तैनात कर्मी ने स्टेशन पर सूचना दी घटना की सूचना रेलवे ढाला पर तैनात कर्मी ने तत्काल स्टेशन प्रबंधन को दी। सूचना मिलने पर महेशखूंट जीआरपी थाना अध्यक्ष रामनरेश प्रसाद यादव पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, खगड़िया भेज दिया। जीआरपी ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य घटनास्थल पर पहुंचे। थानाध्यक्ष बोले- मामले की जांच की जा रही महेशखूंट जीआरपी थाना अध्यक्ष रामनरेश प्रसाद यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Source link
खगड़िया में 13 वर्षीय किशोर की मौत:रेलवे ढाला की फेंसिंग से अनियंत्रित होकर बाइक टकराई, मौके पर तोड़ा दम
