Headlines

बोचहाँ की तीन पंचायतों में सहयोग शिविर आयोजित:267 शिकायतें दर्ज, समस्याओं का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन हुआ




मुख्यमंत्री सात निश्चय-3 योजना के तहत बुधवार को मुजफ्फरपुर के बोचहाँ प्रखंड की लोहसरी, देवगण और भुताने पंचायतों में सहयोग शिविर आयोजित किया गया। इन शिविरों में कुल 267 आवेदन प्राप्त हुए, जिनका ऑन-द-स्पॉट निष्पादन किया गया या संबंधित विभागों को भेजा गया। शिविर का विधिवत उद्घाटन स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। बोचहाँ विधायक बेबी कुमारी, मुखिया फूल कुमारी देवी, सीओ श्रीमती नुपुर और दिनेश सहनी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित रहे। इस दौरान भुताने पंचायत की मुखिया फूल कुमारी देवी ने कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत 10 लाभुकों को तीन-तीन हजार रुपये की सहायता राशि के चेक प्रदान किए। साथ ही, 37 लोगों के बीच जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र का वितरण भी किया गया। देवगण पंचायत में आयोजित शिविर में कुल 95 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 37 का निष्पादन किया गया। भुताने पंचायत में 102 और लोहसरी पंचायत में 70 आवेदन विभिन्न मामलों को लेकर जमा किए गए। तीनों पंचायतों में आयोजित इन शिविरों का उद्देश्य लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना था। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को प्राप्त आवेदनों का शीघ्र निष्पादन करने के निर्देश दिए। शिविर में प्रखंड कल्याण पदाधिकारी स्वराज चौहान, बीसीओ गणेश कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार, पंचायत सचिव सुमन कुमार, कमल पासवान, अनुरंजन कुमार, विकास मित्र रमेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, कर्मी और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *