Headlines

16 साल के युवाओं को वोट का अधिकार मिले:सीवान में दीपंकर भट्टाचार्य ने कहा – पेपर लीक आंदोलन जारी रहेगा




बिहार के पांच दिवसीय दौरे के दौरान बुधवार को सीवान पहुंचे भाकपा महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। अंबेडकर पार्क में आयोजित प्रतिवाद सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि नीट-यूजीसी पेपर लीक के खिलाफ देशव्यापी जेन-जी आंदोलन ने मोदी सरकार के अंत की शुरुआत कर दी है। उन्होंने कहा कि आंदोलन के दबाव में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा महज झांकी है, अभी लोकतंत्र, संविधान, नागरिक अधिकार, शिक्षा और रोजगार के सवाल पर बड़ी लड़ाई बाकी है। दीपंकर भट्टाचार्य ने कहा कि सरकार को युवाओं की आवाज सुननी होगी। उन्होंने मांग की कि 16 वर्ष की उम्र पूरी कर चुके युवाओं को मताधिकार दिया जाना चाहिए। ”जिम्मेदार लोगों को जवाब देना होगा” उन्होंने आरएसएस और भाजपा पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब जेन-जी और जेन-अल्फा को देशभक्ति और संस्कारों का पाठ पढ़ाने की बात कही जाती है,तो उनके अधिकारों को लेकर सरकार पीछे क्यों हटती है। सभा में उनके साथ जंतर-मंतर आंदोलन की नेता और जेएनयू छात्रसंघ की संयुक्त सचिव दानिश भी मौजूद रहीं।दानिश ने कहा कि आंदोलन करना अपराध नहीं है।छात्र और किसान देशद्रोही नहीं हैं। उन्होंने 20 जुलाई के संसद मार्च के दौरान हुए कथित दमन का जिक्र करते हुए कहा कि आंदोलनकारी इसे हमेशा याद रखेंगे और इसके लिए जिम्मेदार लोगों को जवाब देना होगा। प्रतिवाद सभा का आयोजन बिहार बंद के दौरान सीवान में पुलिस फायरिंग और छात्रों पर कार्रवाई के विरोध में किया गया था। रिहा हुए छात्र-युवा नेताओं को सम्मानित किया माले नेताओं ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे तथा सीवान के एसपी और एसडीपीओ को बर्खास्त करने की मांग उठाई। सभा से पहले दीपंकर भट्टाचार्य और छात्र नेताओं ने दरौली के डुमरहर बुजुर्ग गांव पहुंचकर पुलिस फायरिंग में घायल बुलेट गोंड और उनके परिजनों से मुलाकात की। इसके बाद जीरादेई के ठेपहां गांव में गिरफ्तार किए गए आरवाईए नेता विशाल यादव तथा सीवान शहर के शेख मोहल्ले में घायल मो. आरिफ और उनके परिजनों से भी मुलाकात की। कार्यक्रम में बिहार बंद के दौरान गिरफ्तार होकर रिहा हुए छात्र-युवा नेताओं को सम्मानित किया गया। दानिश, धनंजय, सबा आफरीन और दीपांकर मिश्रा ने भी शिक्षा, परीक्षा और रोजगार के सवाल पर आगे आंदोलन तेज करने की बात कही।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *