![]()
दरभंगा में तीन बच्चों की मां बॉयफ्रेंड के साथ फरार हो गई। महिला अपने साथ 6 साल के सबसे छोटे बेटे को भी साथ ले गई। इसके अलावा नगद और सोना-चांदी भी ले गई। पति ने पत्नी समेत 3 लोगों के खिलाफ जाले थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। जाले थाना क्षेत्र के कतरौल गांव के रहने वाले बृज नारायण यादव ने आवेदन में बताया कि 2012 में मेरी शादी राधा देवी से हुई थी। हम दोनों के 3 बच्चे हैं। आरोप है कि मंगलवार की दोपहर करीब तीन बजे पत्नी बेटे अवधेश को लेकर घर से निकली, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। मामला जाले थाना क्षेत्र का है। 55 हजार रुपए ले गई पीड़ित ने बताया कि काफी खोजबीन के बाद जानकारी मिली कि केवटी थाना क्षेत्र के फुलहारा गांव निवासी अशोक यादव ने पत्नी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।
आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि महिला घर से जाते समय करीब 3 भर सोने के आभूषण, 25 भर चांदी के जेवर और 55 हजार रुपए नगद भी साथ ले गई। पति ने अशोक यादव के माता-पिता की भी इस मामले में संलिप्तता का आरोप लगाया है।
जाले थाना पुलिस ने आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Source link
सोना-चांदी लेकर 3 बच्चों की मां बॉयफ्रेंड के साथ भागी:6 साल के बेटे को भी ले गई साथ, पति ने दर्ज कराई एफआईआर
