Headlines

झारखंड में बिजली गिरने से 14 मौतें, 8 घायल:हिमाचल-उत्तराखंड में बारिश-लैंडस्लाइड से 252 सड़कें बंद; केरल में 4 दिन में 25 लोगों की जान गई




देश के कई राज्यों में लगातार हो रही बारिश अब जानलेवा साबित हो रही है। झारखंड में मंगलवार को बिजली गिरने से 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 लोग घायल हुए हैं। सबसे ज्यादा 9 मौतें गिरिडीह, 3 दुमका और 2 लातेहार जिले में हुईं। दूसरी ओर केरल में 1 अगस्त से लगातार बारिश ने अब तक 25 लोगों की जान ले ली है, जबकि 4 लोग लापता हैं। लगातार बारिश और बाढ़ के कारण हजारों लोगों को घर छोड़ने पड़े हैं। राज्य सरकार के मुताबिक, 18 हजार से ज्यादा लोगों को राहत शिविरों में रखा गया है। सबसे ज्यादा प्रभावित पथनमथिट्टा, कोट्टायम और अलप्पुझा जिले हैं। वहीं हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और लैंडस्लाइड के कारण 252 सड़कें बंद हैं। इनमें हिमाचल की 153 और उत्तराखंड की 99 सड़कें शामिल हैं। उत्तराखंड के देहरादून और बागेश्वर में 12वीं तक के सभी स्कूलों में आज छुट्टी घोषित की गई है। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *