Headlines

'मैं तेजू भइया हूं, राजा भइया तो यूपी में हैं':तेजप्रताप ने पवन सिंह को कहा-आप मेरे दिल में, पावर स्टार ने काजल को पहली जान बताया




‘भोजपुरी बवाल’ इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है। शो के तीसरे एपिसोड में भोजपुरी स्टार्स पवन सिंह, दिनेश लाल यादव, आम्रपाली दुबे, काजल राघवानी, तेजप्रताप यादव एक साथ नजर आए। तेजप्रताप यादव ने डिनर ऑर्गेनाइज किया। पवन सिंह ने तेजप्रताप को दिल का राजा आदमी बताया, इस पर तेजप्रताप ने तपाक से जवाब दिया कि राजा भइया तो यूपी में हैं। हम तो तेजू भइया हैं। इसके साथ ही पवन सिंह ने काजल राघवानी को अपनी पहली जान बताया। शो में दिखाया जाता है कि सभी बैठकर डिनर टेबल पर बातचीत कर रहे हैं। डिनर टेबल पर निरहुआ ने तेजप्रताप यादव को बताया कि हम बचपन में मिले थे। शुरू में डिनर टेबल पर पर सब लोग हंसी मजाक करते हैं। लेकिन धीरे-धीरे गर्म होने लगता है।
तेजप्रताप कहते हैं कि भोजपुरी की बहुत फिल्में आजकल लोग पसंद नहीं कर रहे हैं। बहुत अश्लील हो जा रहा है। तेजप्रताप की बात पर निरहुआ कहते हैं कि हां, उसको तो खत्म करना होगा। फिर काजल कहती हैं कि पहले ऐस फिल्में बनती थी, लेकिन आजकल अच्छी फिल्में भी बन रही हैं। इसी बीच आम्रपाली सब से पूछती है कि बबुआन कहां हैं। तो तेजप्रताप यादव कहते हैं कि जाम में फंसे होंगे। इसके कुछ देर बाद पवन सिंह की एंट्री होती है। पवन सिंह ने काजल पर किया तंज डिनर में आखिर में पवन सिंह एंट्री लेते हैं। वो सभी को गले लगाते हैं। फिर पवन सिंह आम्रपाली के साइड वाली सीट पर बैठते हैं और बोलते हैं अच्छा देवर-भाभी एक साथ। फिर काजल कहती हैं कि चीजें यहीं से कंफ्यूजन शुरू होती है कि देवर-भाभी वाला रिलेशन आप क्यों प्ले कर रहे हैं। पवन सिंह बोले- मैं हवाई जहाज से बहुत कम सफर करता हूं फिर काजल पवन सिंह से पूछती हैं कि आप लेट क्यों हो गए। इस पर पवन सिंह कहते हैं कि मैं कार से आ रहा हूं। मैं प्लेन से नहीं चलता हूं। पवन सिंह किस्सा सुनाते हैं कि बार हेलीकॉप्टर से मुझे कहीं जाना था। तेजप्रताप बोले- राजा भइया यूपी में, मैं तेजू भइया हूं इसके बाद पवन सिंह अपनी सीट से उठते हैं और काजल को नींबू खिलाते हैं। काजल से वो कहते हैं- थोड़ा सा खा लीजिए आप मेरी पहली जान हो। इसके पवन सिंह तेज प्रताप यादव को प्यार से राजा भैया कहते हैं। ये सुनकर तेजप्रताप नाराज हो जाते हैं और कहते हैं- राजा भैया यूपी में हैं और यहां तेजू भैया हैं। फिर पवन सिंह कहते हैं कि प्यार से बोला जाता है। फिर पवन सिंह कहते हैं कि भैया हम पर गुस्सा भी करते हैं और बहुत मानते भी हैं। फिर तेजप्रताप कहते हैं मानते हैं दिल से तभी बुलाया न। बहुत दिन से आपसे मुलाकात नहीं हुई थी। इसके बाद निरहुआ पवन जी कहते हैं, कि पवन सिंह नाराज हो जाते हैं और कहते हैं कि आप पवन जी मत कहिए. इसके बाद पवन सिंह गाड़ी में बैठकर गुस्से में निकल जाते हैं। फिर तेजप्रताप उन्हें फोन करते हैं लेकिन पवन सिंह फोन नहीं उठाते हैं। तेज प्रताप कहते हैं कि हमने डिनर पर बुलाया था वो ऐसे कैसे चले गए। काजल राघवानी ने खेसारी पर फिर से साधा निशाना भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के पर्दे के पीछे हुए चर्चे अब खुलकर सामने आ रहे हैं। काजल राघवानी का नाम खेसारी लाल यादव के साथ अफेयर और रिश्तों को लेकर काफी चर्चा में रहा था। रियलिटी शो भोजपुरी बवाल में स्टार्स अपनी पर्सनल लाइफ का खुलास कर रहे हैं। शो के नए पार्ट में एक्ट्रेस काजल राघवानी ने अपनी जिंदगी की कई पर्सनल बातें साझा की। उन्होंने कहा कि वह शादीशुदा के साथ अफेयर में थी। काजल राघवानी ने साइकेट्रिस्ट की बात से लेकर रिलेशनशिप का भी खुलासा किया। काजल ने यह भी कहा है कि पवन ने उनका सपोर्ट किया है और कहा कि मैं तेरे साथ खड़ा हूं। शादीशुदा आदमी के साथ 5 साल रिलेशनशिप में थी इस प्रोमो में काजल राघवानी, एक्ट्रेस रानी चटर्जी के साथ बात करते हुए अपने पर्सनल लाइफ के बारे में कई बातें कहते नजर आ रही हैं। काजल राघवानी ने कहा कि अभी मैं बीच में सोचने लगी थी कि साइकैटरिस्ट के पास जाऊं। पवन ने कहा था – घबराना नहीं काजल ने कहा कि जो सिचुएशन मेरे साथ हुई थी, उसके बाद पवन सिंह ने मुझे कॉल किया था। उन्होंने मुझसे कहा था कि बाबू मैं तुझसे गुस्सा हूं, लेकिन कभी भी मेरी जरूरत हो तो बताना। मैं तेरे साथ हूं। मैं तेरे पीछे हमेशा रहूंगा। हम साथ काम करें या ना करें लेकिन किसी भी चीज की जरूरत हो तो मुझे बताना। काजल राघवानी ने आगे कहा कि मेरी मम्मी कहती है कि वो दिल का राजा है। इस बात से रानी चटर्जी भी एग्री करती है और कहती है कि वह बहुत इरिटेटिंग भी है, लेकिन उसके बाद भी यही निकलता है कि वह अच्छे हैं। बिना शादी मां बनना चाहती हैं आम्रपाली दुबे कुछ दिन पहले आम्रपाली दुबे के क्लिप को लेकर भी काफी चर्चा हुई थी। इस क्लिप में अम्रपाली दुबे मंदिर में आशीर्वाद लेने के बाद अपने जीवन के सबसे बड़े फैसले का खुलासा करती नजर आती हैं। अपने परिवार के सामने यह स्वीकार करते हुए वह कहती हैं, “अपनी पूरी जिंदगी का शायद सबसे बड़ा निर्णय लेने जा रही हूं। मुझे नहीं पता कि इस फैसले का नतीजा क्या होगा, मेरा परिवार कैसे प्रतिक्रिया देगा, मेरे फैंस कैसे प्रतिक्रिया देंगे, लेकिन मुझे यह करना है। मैं मां बनना चाहती हूं। उनका यह कबूलनामा सभी को शॉक कर देता है। उनके पिता अविश्वास में पूछते हैं कि क्या बोल रही हो? जबकि उनकी बहन घबराते हुए पूछती हैं, क्या तुम्हें इस बारे में पूरा यकीन है? लेकिन अम्रपाली बिल्कुल भी नहीं डगमगातीं और पूरे आत्मविश्वास के साथ जवाब देती हैं, “इस बारे में बिल्कुल पक्की हूं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *