Headlines

हरिनगर-भैरोगंज रेलखंड में 7 घंटे का ब्लॉक:नरकटियागंज और भैरवगंज स्टेशन के बीच ट्रेनें नहीं चलेंगी, ट्रेनें हुईं रीशेड्यूल




समस्तीपुर रेलवे मंडल के नरकटियागंज-पनियहवा रेलखंड के हरिनगर और भैरोगंज स्टेशनों के बीच स्थित रेल पुल संख्या-322 पर कटिंग और कनेक्शन कार्य के लिए बुधवार को 7 घंटे का मेगा ब्लॉक लिया जाएगा। यानी नरकटियागंज और भैरवगंज स्टेशन के बीच ट्रेनों का परिचालन नहीं होगा। मेगा ब्लॉक के कारण इस खंड पर चलने वाली कई ट्रेनों को रीशेड्यूल किया गया है। समस्तीपुर रेलवे मंडल की मीडिया प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि मेगा ब्लॉक के दौरान ट्रेनों का परिचालन नहीं होगा, जिससे यात्रियों को परेशानी होगी।
दो गाड़ियां नियंत्रित कर चलाई जाएगी समस्तीपुर रेल मंडल की मीडिया प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि 04013 लौकहा बाजार-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल ट्रेन बुधवार को लौकहा बाजार से 120 मिनट देरी से प्रस्थान करेगी। इसके अलावा 19038 बरौनी जंक्शन-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस बरौनी जंक्शन से 60 मिनट देरी से प्रस्थान करेगी। 19726 दरभंगा-खातीपुरा एक्सप्रेस रक्सौल जंक्शन-नरकटियागंज जंक्शन के बीच 45 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी। 15273 रक्सौल जंक्शन-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस रक्सौल जंक्शन-नरकटियागंज जंक्शन के बीच 45 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी। समस्तीपुर मंडल रेल प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा करने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति रेलवे के अधिकृत माध्यमों और 139 से ले लें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *