Headlines

Rainfall Flood LIVE Photos Update; Badrinath Landslide – UP Bihar Rajasthan IMD Alert


  • Hindi News
  • National
  • Rainfall Flood LIVE Photos Update; Badrinath Landslide UP Bihar Rajasthan IMD Alert | MP Assam Mumbai Delhi Aaj Ka Mausam

नई दिल्ली3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

देशभर में बारिश से आम लोगों का जीवन भी प्रभावित है। बिहार और पश्चिम बंगाल में सोमवार को बिजली गिरने से 11 लोगों की मौत हो गई। 14 लोग घायल हुए हैं। मरने वालों में बिहार के अलग-अलग जिलों के 7 और बंगाल के हावड़ा के 4 लोग शामिल हैं।

उत्तराखंड के चमोली में बद्रीनाथ हाईवे पर लैंडस्लाइड हुई। सड़क पर पहाड़ी से मलबा और बोल्डर गिरने से यातायात बाधित हो गया। इसके कारण करीब 200 यात्री फंस गए हैं, जो सोमवार रात 9 बजे से रास्ता खुलने का इंतजार कर रहे हैं।

इधर, हरियाणा के अंबाला और झज्जर में रात भर बारिश हुई। इससे सड़कें तालाब बन गईं। दुकानों में पानी घुस गया।

केरल में 1 अगस्त से हो रही भारी बारिश के कारण 25 लोगों की मौत हो गई है, 4 लापता हैं। 18 हजार से ज्यादा लोगों को राहत शिविरों में शरण लेनी पड़ी है।

उत्तर प्रदेश के आगरा में रात 1 बजे से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। कई इलाकों में 2 से 3 फीट तक पानी भर गया है। स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। बाराबंकी में दो घंटे की तेज बारिश से बस स्टेशन पर पानी भर गया।

सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति

देशभर से मौसम की तस्वीरें

झज्जर में मंगलवार सुबह सड़कों पर पानी भरने से यातायात प्रभावित हुआ। लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

झज्जर में मंगलवार सुबह सड़कों पर पानी भरने से यातायात प्रभावित हुआ। लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

अंबाला में सोमवार रात से लगातार बारिश हो रही है। मंगलवार सुबह सड़कों पर दो फीट तक पानी भर गया।

अंबाला में सोमवार रात से लगातार बारिश हो रही है। मंगलवार सुबह सड़कों पर दो फीट तक पानी भर गया।

चमोली में बारिश के बाद बद्रीनाथ हाईवे पर पहाड़ी से मलबा और बोल्डर गिर गया। मंगलवार सुबह JCB मशीनों से मलबा हटाया गया।

चमोली में बारिश के बाद बद्रीनाथ हाईवे पर पहाड़ी से मलबा और बोल्डर गिर गया। मंगलवार सुबह JCB मशीनों से मलबा हटाया गया।

असम के शिवसागर जिले में 19 जुलाई को आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई। प्रभावित इलाकों में लोगों के घर, सड़कें और खेती को भारी नुकसान पहुंचा है।

असम के शिवसागर जिले में 19 जुलाई को आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई। प्रभावित इलाकों में लोगों के घर, सड़कें और खेती को भारी नुकसान पहुंचा है।

यमुनोत्री मार्ग पर स्यानाचट्टी के पास पहाड़ से एक विशाल बोल्डर सड़क पर गिर गया। हालांकि, घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

यमुनोत्री मार्ग पर स्यानाचट्टी के पास पहाड़ से एक विशाल बोल्डर सड़क पर गिर गया। हालांकि, घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

देशभर में मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

अपडेट्स

01:45 PM4 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

हर की पौड़ी में तीन कांवड़िए बहे, रेस्क्यू टीम ने बचाया

उत्तराखंड के हरिद्वार में हर की पौड़ी में गंगा जल भरते समय तीन कांवड़िए नदी की धारा में बहने लगे थे, जिसके बाद रेस्क्यू टीम ने तत्काल अभियान चलाकर उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

01:08 PM4 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

असम: शिवसागर के बाढ़ग्रस्त इलाकों में पहुंचे CM बिस्वा

अमस के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने मंगलवार को असम के बाढ़ग्रस्त जिले शिवसागर का दौरान किया। बीते हफ्ते शिवसागर भयानक बाढ़ की चपेट में आ गया था। बाढ़ का पानी उतर चुका है, लेकिन हालात अब भी खराब हैं।

10:20 AM4 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

यूपी में जोरदार बारिश, मथुरा में बाइक-स्कूटी डूबी

यूपी में मानसून फिर से सक्रिय हो गया है। मंगलवार सुबह से लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी-मथुरा समेत 50 शहरों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। बाकी जिलों में बादल छाए हैं। मथुरा में भारी बारिश की वजह से अंडरपास में 4 फीट तक पानी भर गया। कई स्कूटी और बाइक डूब गईं। लोग कमर तक पानी में चलते दिखाई दिए।

05:59 AM4 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

ऋषिकेश के घाटों पर चेतावनी दी जा रही

ऋषिकेश में गंगा वॉर्निंग लेवल के पास पहुंच गई है, जिससे SDRF की घाटों पर तैनाती बढ़ा दी है। आरती घाट डूब गए हैं। लोगों को दूर रहने की अपील की जा रही है।

03:18 AM4 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

झज्जर में सड़कों पर घुटनों तक पानी, लोगों की बढ़ी परेशानी

03:13 AM4 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

अंबाला में भारी बारिश से जलभराव, कई इलाकों में सड़कें डूबीं

02:27 AM4 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

पश्चिम बंगाल के हावड़ा में बिजली गिरने से 4 की मौत, 2 घायल

पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में सोमवार को अलग-अलग जगहों पर बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 लोग घायल हो गए। हादसे जगतबल्लवपुर, आमता और बगनान थाना क्षेत्रों में हुए।

जगतबल्लवपुर में खेतों में काम कर रहे लोगों पर बिजली गिरने से 2 किसानों की मौके पर मौत हो गई और 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं आमता में तालाब पर हाथ-पैर धो रहे 35 साल के एक किसान की बिजली गिरने से मौत हो गई।

बगनान के कटापुकुर में खेत में काम कर रहे एक अन्य किसान की भी बिजली की चपेट में आने से जान चली गई। पुलिस ने सभी शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए हैं।

02:24 AM4 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

राजस्थान: आज से कमजोर होगा मानसून, 3 दिन तेज बारिश का अलर्ट नहीं

राजस्थान में आज से मानसून कमजोर पड़ने लगेगा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 3 दिन प्रदेश में तेज बारिश का अलर्ट नहीं है। हालांकि भरतपुर, जयपुर और बीकानेर संभाग में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

सोमवार को जयपुर, श्रीगंगानगर, धौलपुर, जोधपुर, जालोर, करौली और अजमेर समेत कई जिलों में 1 से 2 इंच तक बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के सिर्फ 4 जिलों में अब तक सामान्य या उससे अधिक बारिश हुई है। पूरी खबर पढ़ें…

02:22 AM4 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

MP: अगले 2 दिन बारिश के आसार नहीं, राज्य में अब तक 16% कम बरसात

भोपाल में सोमवार को बारिश हुई। वहीं खरगोन में देजला देवाड़ा जलाशय के स्पिलवे से पानी ओवरफ्लो होकर बह रहा है।

भोपाल में सोमवार को बारिश हुई। वहीं खरगोन में देजला देवाड़ा जलाशय के स्पिलवे से पानी ओवरफ्लो होकर बह रहा है।

मध्य प्रदेश में अगले दो दिन (4 और 5 अगस्त) भारी बारिश की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार, 6 अगस्त से पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश में फिर तेज बारिश का दौर शुरू हो सकता है और कई जिलों में भारी बारिश होने के आसार हैं।

प्रदेश में पिछले 4 दिनों से तेज बारिश नहीं हुई है। 1 जून से अब तक औसतन 16% कम बारिश दर्ज की गई है। सबसे ज्यादा असर जबलपुर, शहडोल, रीवा और सागर संभाग में दिखा है, जहां सामान्य से 20% कम बारिश हुई है। पूरी खबर पढ़ें…

02:18 AM4 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

छत्तीसगढ़: आज से 3 दिन बारिश का अलर्ट, भारी बारिश-बिजली गिरने की चेतावनी

रायपुर में सोमवार रात बारिश हुई।

रायपुर में सोमवार रात बारिश हुई।

छत्तीसगढ़ में आज से मानसून फिर सक्रिय हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 3 दिनों तक प्रदेश के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। कई जगहों पर भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है।

पिछले 24 घंटे में भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई। 1 जून से अब तक राज्य में सामान्य से 5% कम बारिश हुई है, जिसे मौसम विभाग ने सामान्य श्रेणी में रखा है। वहीं राजनांदगांव सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 34.7°C दर्ज किया गया, जबकि पेंड्रा रोड सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 23.6°C रिकॉर्ड हुआ। पूरी खबर पढ़ें…

02:15 AM4 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

हिमाचल प्रदेश: 6 दिन बारिश के आसार, मानसून में अब तक 9% कम बरसात

हिमाचल प्रदेश में अगले 6 दिन तक हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने आज ऊना, बिलासपुर और कांगड़ा में यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं 5 अगस्त को कांगड़ा और मंडी में भी भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

इस मानसून सीजन में राज्य में अब तक सामान्य से 9% कम बारिश दर्ज की गई है। सबसे ज्यादा कमी लाहौल-स्पीति (50%), हमीरपुर (42%), मंडी (27%) और कांगड़ा (20%) में रिकॉर्ड की गई है। पूरी खबर पढ़ें…

02:11 AM4 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

हरियाणा: 3 जिलों में बरसात, झज्जर में सड़कों पर भरा पानी; 6 अगस्त तक मौसम खराब

झज्जर में मंगलवार सुबह तेज बारिश हुई। कई इलाकों में जलभराव भी हो गया।

झज्जर में मंगलवार सुबह तेज बारिश हुई। कई इलाकों में जलभराव भी हो गया।

हरियाणा में मंगलवार सुबह रेवाड़ी, झज्जर और जींद में बारिश हुई। झज्जर में कई सड़कों पर पानी भर गया। हालांकि, बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने 11 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

IMD के अनुसार, मानसून फिर सक्रिय हो गया है और 6 अगस्त तक प्रदेशभर में बारिश का दौर जारी रह सकता है। मानसून के दो महीने बीतने के बावजूद 21 जिलों में सामान्य से 7% से 68% तक कम बारिश दर्ज की गई है। पूरी खबर पढ़ें…

02:06 AM4 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

उत्तराखंड: सभी जिलों में बरसात, हाईवे 100 मीटर धंसा; चमोली के बाजार में घुसा मलबा

उत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे के करीब 100 मीटर हिस्से में दरारें पड़ गईं, जबकि कुछ जगहों पर सड़क धंस गई।

उत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे के करीब 100 मीटर हिस्से में दरारें पड़ गईं, जबकि कुछ जगहों पर सड़क धंस गई।

उत्तराखंड में सोमवार से सभी जिलों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज भी अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया है। देहरादून, टिहरी, नैनीताल और बागेश्वर में भारी बारिश का अलर्ट है। पर्वतीय इलाकों में तेज बारिश, बिजली और गरज-चमक की भी चेतावनी है।

चमोली के नारायणबगड़ में सोमवार को एक घंटे की मूसलाधार बारिश से बाजार में मलबा घुस गया और सिमली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर मलबा जमा हो गया। वहीं उत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे के 100 मीटर हिस्से में बड़ी दरारें पड़ गईं, कुछ हिस्सों में सड़क धंसने से यातायात प्रभावित हुआ। पूरी खबर पढ़ें…

01:52 AM4 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

बिहार: बिजली गिरने से 7 की मौत, पटना समेत कई शहरों में हल्की बारिश

बिहार में बारिश और बिजली का असर लगातार बना हुआ है। सोमवार को बिजली गिरने से 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब एक दर्जन लोग झुलस गए। मृतकों में दो छात्र और एक मां-बेटे भी शामिल हैं।

मौसम विभाग ने आज 34 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं पश्चिम चंपारण, वैशाली, समस्तीपुर और दरभंगा में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। विभाग के अनुसार 5-6 अगस्त तक बारिश की गतिविधियां और तेज हो सकती हैं। पूरी खबर पढ़ें…

01:48 AM4 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश: लखनऊ में रातभर बारिश हुई; बिजनौर में सड़कों पर नावें चलीं, चंदौली में 2 युवक बहे

उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। लखनऊ में सोमवार रातभर लगातार बारिश हुई। सुबह भी बारिश जारी है। मौसम विभाग ने 75 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें 72 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है। पहाड़ों में बारिश के कारण गंगा, घाघरा और शारदा समेत 10 नदियां उफान पर हैं।

बिजनौर के 6 गांव बाढ़ की चपेट में हैं और कई सड़कों पर नावें चल रही हैं। चंदौली के राजदरी वाटरफॉल में तेज बहाव में बहे दो युवकों को रेस्क्यू कर बचा लिया गया। पिछले 24 घंटे में 49 जिलों में बारिश दर्ज की गई, जबकि मिर्जापुर में सबसे ज्यादा 45.9 मिमी बारिश हुई। 1 जून से अब तक प्रदेश में सामान्य से 29% कम बारिश रिकॉर्ड की गई है। पूरी खबर पढ़ें…

01:38 AM4 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

देश के प्रमुख शहरों में आज के तापमान का अनुमान



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *