Headlines

बांकीपुर उपचुनाव जीत पर गोपालगंज में जनसुराज का जश्न:निकला विजय जुलूस; जिलाध्यक्ष बोले- टूटा भाजपा का गढ़




बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जनसुराज पार्टी की जीत के बाद गोपालगंज में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने शहर में एक विजय जुलूस भी निकाला। पार्टी कार्यालय पर बड़ी संख्या में जनसुराज के कार्यकर्ता एकत्र हुए। उन्होंने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और गुलाल लगाकर अपनी खुशी का इजहार किया। ढोल-नगाड़ों की धुन पर कार्यकर्ता नाचते-गाते नजर आए और पार्टी के समर्थन में जमकर नारेबाजी की।विजय जुलूस शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरा, जहां समर्थकों ने एक-दूसरे को जीत की बधाई दी। बिहार की जनता परिवर्तन चाहती
इस अवसर पर जनसुराज पार्टी के जिलाध्यक्ष राधा रमण मिश्रा ने कहा कि यह जीत जनता के विश्वास, बदलाव की राजनीति और जनसुराज की नीतियों की सफलता है। उन्होंने आगे कहा कि बांकीपुर में मिली सफलता ने यह साबित कर दिया है कि बिहार की जनता परिवर्तन चाहती है। मिश्रा ने दावा किया कि इस जीत के साथ वर्षों से कायम भाजपा का गढ़ ध्वस्त हुआ है और आगामी विधानसभा चुनाव में जनसुराज पूरे बिहार में मजबूत प्रदर्शन करेगी। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल बना रहा। मिठाइयां बांटी गईं, गुलाल उड़ाए गए और देर तक जीत का जश्न मनाया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *