Headlines

मोतिहारी में पॉक्सो के 5 फरार आरोपियों के घर इश्तेहार:ढोल-नगाड़े के साथ कार्रवाई, आत्मसमर्पण न करने पर कुर्की की चेतावनी




मोतिहारी पुलिस ने फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए सख्त अभियान चलाया है। इसी कड़ी में, पलनवा थाना क्षेत्र में पॉक्सो एक्ट के पांच फरार आरोपियों के घरों पर ढोल-नगाड़े के साथ इश्तिहार चस्पा किए गए। इस कार्रवाई को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। यह कार्रवाई पलनवा थाना कांड संख्या-69/26 से संबंधित है। न्यायालय के आदेश पर पॉक्सो एक्ट के पांच फरार अभियुक्तों—पिंटू कुमार, मुन्ना साह, शिवनाथ साह, नगीना साह और एक महिला आरोपी—के विरुद्ध इश्तिहार तामिला किया गया। सभी आरोपी पलनवा थाना क्षेत्र के परसौना तपसी गांव के निवासी हैं। आरोपियों से न्यायालय में आत्मसमर्पण करने की अपील पुलिस टीम ने मुनादी करते हुए आरोपियों से जल्द से जल्द न्यायालय में आत्मसमर्पण करने की अपील की। थानाध्यक्ष ने बताया कि यह इश्तिहार न्यायालय के निर्देश पर जारी किया गया है, ताकि अभियुक्तों को आत्मसमर्पण का अंतिम अवसर मिल सके। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आरोपी आत्मसमर्पण नहीं करते हैं, तो उनके घरों की कुर्की-जब्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हलचल मच गई है। स्थानीय लोगों ने इसे अपराधियों में भय पैदा करने वाला कदम बताया। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जिले में फरार अभियुक्तों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। मोतिहारी पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि वे फरार अभियुक्तों के संबंध में कोई भी जानकारी पुलिस को दें, ताकि उनकी शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा सके और कानून व्यवस्था बनी रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *