Headlines

इंजीनियर के 6 ठिकानों पर EOU की रेड:1.20 करोड़ आय से अधिक संपत्ति का आरोप, करोड़ों का फ्लैट-जेवर मिले, 5 शहरों में छापेमारी हुई




सासाराम में पोस्टेड लघु जल संसाधन विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के 6 ठिकानों पर गुरुवार को आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने रेड की है। अरविंद कुमार चौधरी के सासाराम वाले घर, ऑफिस, बांका, पटना, मुजफ्फरपुर में छापेमारी की गई है। पटना में रेड के दौरान करोड़ों का फ्लैट, सोने-चांदी के गहने, जमीनों के पेपर्स और महंगी घड़ियां मिली हैं। फ्लैट के इंटीरिटर पर इंजीनियर ने लाखों रुपए खर्च किए हैं। यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति के मामले में की गई है। EOU के मुताबिक, इंजीनियर ने अपनी आय से करीब 1.20 करोड़ रुपए अधिक संपत्ति अर्जित की है। पटना से लेकर सासाराम तक रेड इंजीनियर के ठिकानों पर पटना और रोहतास समेत कई जगहों पर एक साथ रेड की गई। पटना के दानापुर स्थित आदमपुर इलाके में वीनस पैराडाइज अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 405, चौथे टावर में टीम ने छापेमारी की है। इसके अलावा आशापुर दानापुर स्थित एक अन्य फ्लैट पर भी जांच की गई। मुजफ्फरपुर के महमाया स्थान स्थित ससुराल और सासाराम स्थित सरकारी कार्यालय में भी टीम पहुंची हुई है। वहीं डेहरी ऑन सोन स्थित सरकारी आवास और बांका जिले के रजौन थाना क्षेत्र अंतर्गत पैतृक गांव पीपरडीह में भी तलाशी की गई। पेपर और संपत्ति की जांच की EOU छापेमारी के दौरान EOU की टीम ने इंजीनियर के ठिकानों से दस्तावेज, संपत्ति के कागजात और अन्य महत्वपूर्ण सबूतों की जांच की है। टीम यह पता लगाने में जुटी है कि अवैध संपत्ति किस तरह अर्जित की और इसमें किन-किन लोगों की भूमिका हो सकती है। पटना से आई कुछ तस्वीरें देखिए… बांका में 5 घंटे रेड, चाचा से पूछताछ की बांका जिले के रजौन थाना क्षेत्र के पिपराहडीह गांव में टीम ने रेड की है। यहां अरविंद कुमार का पैतृक घर है। जानकारी के अनुसार, पटना से आर्थिक अपराध इकाई की 5 सदस्यीय टीम सुबह करीब 9 बजे पिपराहडीह गांव पहुंची। टीम के साथ जिला प्रशासन की ओर से दो दंडाधिकारी भी मौजूद थे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए रजौन थानाध्यक्ष महेश कुमार के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस बल तैनात रहा। टीम ने इंजीनियर अरविंद कुमार चौधरी के पैतृक तीन मंजिला मकान की गहन तलाशी ली। छापेमारी के दौरान घर में केवल उनके चाचा मौजूद थे।। परिवार का कोई अन्य सदस्य वहां नहीं रहता है। इंजीनियर और उनका परिवार भी गांव में स्थायी रूप से नहीं रहता है। सभी कभी-कभी ही पैतृक घर आते हैं। लंबे समय से मकान बंद रहने के कारण साफ-सफाई नहीं होने से परिसर में दुर्गंध भी महसूस की जा रही थी। छापेमारी सुबह करीब नौ बजे शुरू हुई और दोपहर लगभग एक बजे तक चली। कार्रवाई का नेतृत्व आर्थिक अपराध इकाई के डीएसपी कर रहे थे। उनके साथ दो इंस्पेक्टर और एक सब-इंस्पेक्टर भी शामिल थे। हालांकि, जांच की गोपनीयता का हवाला देते हुए अधिकारियों ने विस्तृत जानकारी देने से इनकार कर दिया। मुजफ्फरपुर में इंजीनियर के ससुराल में चाबी मंगवानी पड़ी मुजफ्फरपुर में EOU ने इंजीनियर के सुसराल में रेड की है। सुबह 8 बजे के करीब टीम यहां पहुंची। सूत्रों के अनुसार, महामाया स्थान स्थित ससुराल पहुंचने पर टीम को घर में कोई सदस्य नहीं मिला। इसके बाद चाबी मंगवाकर मकान खोला गया और तलाशी शुरू की गई। टीम ने घर के सभी कमरों और दस्तावेजों की बारीकी से जांच की। तलाशी के दौरान कई महत्वपूर्ण कागजात और अन्य साक्ष्यों की जांच की गई। पटना में रहती है इंजीनियर की फैमिली स्थानीय लोगों के अनुसार, अरविंद कुमार चौधरी के पिता 3 भाई हैं। परिवार के पास लगभग 90 बीघा पुश्तैनी जमीन है, जिसका अब तक बंटवारा नहीं हुआ है। इंजीनियर अरविंद कुमार चौधरी दो भाइयों में बड़े हैं, जबकि उनके छोटे भाई निजी क्षेत्र में एलआईसी एजेंट के रूप में कार्यरत हैं। बताया जा रहा है कि इंजीनियर की माता का पहले ही निधन हो चुका है और उनके पिता, जो प्रखंड कार्यालय से लिपिक पद से सेवानिवृत्त हुए हैं, वर्तमान में पटना में रहते हैं। कोर्ट से वारंट लेने के बाद EOU ने की है रेड आर्थिक अपराध थाना कांड संख्या 15/26, दिनांक 29 जुलाई 2026 के तहत ये मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) की धाराओं के तहत की जा रही है। विशेष न्यायालय, निगरानी पटना से तलाशी वारंट मिलने के बाद यह कार्रवाई शुरू की गई। अधिकारियों के मुताबिक, विश्वसनीय सूचना के आधार पर जांच शुरू की गई थी, जिसमें आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के साक्ष्य मिले हैं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *