Headlines

Assam Flood Relief | Salman Khan Being Human & Alia Bhatt Help Appeal


16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

असम में जारी भीषण बाढ़ के बीच बॉलीवुड अभिनेताओं ने मदद के हाथ बढ़ाए हैं। अभिनेता सलमान खान और अभिनेत्री आलिया भट्ट पीड़ितों की सहायता के लिए आगे आए हैं। सलमान खान ने अपनी चैरिटेबल संस्था ‘बीइंग ह्यूमन’ के जरिए बाढ़ प्रभावित इलाकों में बहु-स्तरीय राहत अभियान शुरू किया है।

वहीं, आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर अपील जारी कर देशवासियों से असम के बाढ़ पीड़ितों की मदद करने का अनुरोध किया है। असम में मानसून की भारी बारिश के चलते लाखों लोग प्रभावित हुए हैं।

सलमान खान की संस्था 'बीइंग ह्यूमन' गरीब बच्चों की पढ़ाई और इलाज का खर्च उठाती है।

सलमान खान की संस्था ‘बीइंग ह्यूमन’ गरीब बच्चों की पढ़ाई और इलाज का खर्च उठाती है।

सलमान ने फैन क्लब के साथ मिलकर शुरू किया राहत कार्य मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान की संस्था ‘बीइंग ह्यूमन’ ने असम में जमीनी स्तर पर काम करने के लिए अपने स्थानीय फैन क्लब के साथ हाथ मिलाया है। अभियान के पहले चरण में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में तैयार भोजन के पैकेट और अन्य जरूरी सामान बांटे जा रहे हैं।

राहत सामग्री में पीने का पानी, दवाइयां, सेनेटरी पैड्स और मच्छर भगाने वाली रिपेलेंट क्रीम शामिल हैं। आने वाले हफ्तों में इस अभियान के तहत सूखा राशन, अस्थायी आश्रय सामग्री और बाढ़ में क्षतिग्रस्त हुए स्कूलों व अस्पतालों के पुनर्निर्माण में मदद की जाएगी।

‘हर साल आती है यह त्रासदी’: आलिया भट्ट ने जताया दुख अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक भावुक पोस्ट शेयर कर असम के हालात पर चिंता जताई। आलिया ने लिखा, इस समय देश के कई हिस्से बाढ़ से प्रभावित हैं, जिसमें असम सबसे ज्यादा मुश्किल दौर से गुजर रहा है। 60 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है और लाखों लोग बेघर हो चुके हैं।

परिवारों ने अपने घर, जमीन, मवेशी और अपनों को खो दिया है। उन्होंने आगे लिखा कि यह आपदा हर साल आती है, फिर भी लोग इसके लिए तैयार नहीं हो पाते। आलिया ने वादा किया कि वे जल्द ही मदद के लिए जमीनी संगठनों की जानकारी साझा करेंगी।

असम में बिगड़े हालात, 75 से ज्यादा लोगों की मौत असम में जुलाई के मध्य से मूसलाधार बारिश और ऊपरी इलाकों में जलस्तर बढ़ने के कारण बाढ़ की स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ASDMA) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, बाढ़ के चलते अब तक 75 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। राज्य के शिवसागर, चराइदेव, जोरहाट, गोलाघाट और नौगांव समेत कई जिले बाढ़ की चपेट में हैं। बाढ़ से 3 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं और हजारों हेक्टेयर फसल जलमग्न हो चुकी है।

ये खबर भी पढ़ें

स्लम रिहैबिलिटेशन अथॉरिटी के ऑफिस पहुंचे सलमान खान:बुजुर्गों को चाबियां दीं, हाथ मिलाया, फिल्म मातृभूमि से जुड़ा सवाल करने से इनकार

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान शुक्रवार को SRA (स्लब रिहैबिलिटेशन अथॉरिटी) के दफ्तर पहुंचे, जहां उन्होंने कई बुजुर्गों को उनके सपनों के घर की चाबियां सौंपीं। एक्टर टाइट सिक्योरिटी के साथ पहुंचे थे, इसके बावजूद भीड़ ने उन्हें घेर लिया।

सलमान खान के पर्सनल सिक्योरिटी हैड शेरा भी उनके साथ मौजूद रहे। सलमान ने वहां मौजूद बुजुर्ग महिलाओं को उनके घरों की चाबियां दीं और मुस्कुराते हुए हाथ मिलाया। पूरी खबर पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *