Headlines

बेगूसराय में हथियार चमकाकर बहस कर रहा था युवक:लोगों ने पकड़ कर बना लिया वीडियो, पुलिस ने कट्टा और कारतूस के साथ किया गिरफ्तार




बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक युवक को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। रघुनाथपुर गांव में युवक हथियार और गोली लेकर ग्रामीणों के साथ बहसबाजी कर रहा था। सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया। पुलिस ने उसके पास से एक देसी कट्टा और 5 गोली बरामद किया है। घटना 26 जुलाई की है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि कुछ लोग एक युवक को पकड़े हुए हैं उसके पास कट्टा-गोली दिख रहा है। कुछ लोग सबूत के लिए इसका वीडियो बना रहे हैं और पुलिस को सूचना देने की बात कर रहे हैं। कट्टा और गोली बरामद बताया जा रहा है कि रघुनाथपुर गांव का ही रहने वाला रवीश कुमार (19) नाम का युवक कट्टा लहराकर लोगों में खौफ पैदा करना चाह रहा था। लेकिन लोग एकजुट हो गए और पकड़ लिया। पिटाई करने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही डायल-112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को कट्टा और गोली के साथ गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा इस संबंध में एसपी मनीष ने बताया कि पुलिस टीम को सूचना मिली कि रघुनाथपुर गांव में एक मनचला युवक हथियार और गोलियों के साथ मौजूद है। स्थानीय ग्रामीणों के साथ बात-विवाद कर रंगदारी झाड़ रहा है। ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ था। सूचना में बताया गया कि त्वरित कार्रवाई कर युवक को रंगे हाथ पकड़ा जा सकता है। सूचना मिलते ही साहेबपुर कमाल थाना की डायल-112 टीम तुरंत रघुनाथपुर गांव पहुंची। जहां से पंकज कुमार ठाकुर के पुत्र रवीश कुमार (19) को एक देसी कट्टा एवं 5 गोली के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में मामला दर्ज कर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *