![]()
मुंबई में छठ पूजा को लेकर शुरू हुआ राजनीतिक विवाद अब बिहार और महाराष्ट्र की सियासत तक पहुंच गया है। मनसे प्रमुख राज ठाकरे की छठ पूजा को लेकर की गई टिप्पणी के बाद राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने उनकी तुलना ‘बरसाती मेंढक’ से कर दिया। वहीं, जन सुराज प्रमुख और बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर (पीके) ने इस मुद्दे को लेकर मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए कहा, ‘आप लोगों को ऐसे ‘लंपट’ लोगों को कोई अहमियत या मंच नहीं देना चाहिए।’ अब शिवसेना (UBT) नेता और मुंबई की पूर्व मेयर किशोरी पेडनेकर ने रोहिणी आचार्य के बयान पर पलटवार किया है। किशोरी पेडनेकर ने रोहिणी पर निशाना साधते हुए कहा, “लालू-भालू की लड़की कुछ भी बात कर रही है। आ जाओ मुंबई, दिखा देते हैं।” उन्होंने कहा कि अगर रोहिणी को उद्धव ठाकरे या राज ठाकरे से बात करनी है तो उन्हें मुंबई आकर बात करनी चाहिए। छठ पूजा का कभी विरोध नहीं किया – किशोरी पेडनेकर किशोरी पेडनेकर ने स्पष्ट किया कि शिवसेना (UBT) हिंदू त्योहारों के खिलाफ नहीं है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ने कभी छठ पूजा का विरोध नहीं किया। उनकी आपत्ति केवल छठ पूजा के नाम पर होने वाली राजनीति को लेकर है। उन्होंने कहा, ‘मुंबई में उत्तर भारतीय समुदाय लंबे समय से छठ पूजा करता आ रहा है और यह शहर के लिए कोई नई परंपरा नहीं है।’ पुराने वार्ड का उदाहरण दिया पेडनेकर ने अपने पुराने चुनावी क्षेत्र वार्ड नंबर 199 का उदाहरण देते हुए कहा कि वर्ष 2017 में यहां बिहार और उत्तर प्रदेश के 900 से अधिक परिवार रहते थे। उनके मुताबिक, उस समय भी धोबी घाट के पास बने तालाबों में छठ पूजा होती थी। पूजा के दौरान रोशनी, संगीत और अन्य व्यवस्थाएं भी की जाती थीं। श्रद्धालु तालाबों के किनारे दीप जलाकर पूजा-अर्चना करते थे। रोहिणी ने राज ठाकरे को बताया था ‘बरसाती मेंढक’ इस विवाद की शुरुआत राज ठाकरे की छठ पूजा को लेकर टिप्पणी के बाद हुई। रोहिणी आचार्य ने राज ठाकरे की तुलना ‘बरसाती मेंढक’ से करते हुए कहा था कि जैसे मानसून आते ही मेंढक बाहर निकलते हैं, उसी तरह छठ पर्व नजदीक आते ही राज ठाकरे बयानबाजी शुरू कर देते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राज ठाकरे मीडिया की सुर्खियों में बने रहने के लिए इस तरह के बयान देते हैं। रोहिणी ने कहा था कि महाराष्ट्र भी भारत का हिस्सा है और देश के किसी भी नागरिक को अपनी आस्था के अनुसार किसी भी राज्य में पर्व मनाने, रहने और चुनाव लड़ने का संवैधानिक अधिकार है। उन्होंने छठ को लेकर की गई टिप्पणी को बिहारवासियों की धार्मिक भावनाओं से जोड़ते हुए राज ठाकरे पर निशाना साधा था। प्रशांत किशोर ने राज ठाकरे को बताया ‘लंपट’ MNS प्रमुख राज ठाकरे के X पोस्ट कर मुंबई के रेलवे स्टेशनों में बजाए जा रहे छठ और भोजपुरी गानों को ‘महाराष्ट्र की संस्कृति पर हमला बताया था। साथ ही रेलवे स्टेशनों पर बज रहे भोजपुरी गाने बंद करवा दिया था। इस पर जन सुराज चीफ और बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर ने राज ठाकरे को खूब खरी-खरी सुनाई। प्रशांत किशोर ने मीडिया से कहा, “जब कोई उन पर ध्यान नहीं देता, तो वे UP और बिहार के लोगों के बारे में कुछ टिप्पणी करके मीडिया में जगह बना लेते हैं। आप लोगों को ऐसे ‘लंपट’ लोगों को कोई अहमियत या मंच नहीं देना चाहिए।’ उन्होंने आगे कहा, ‘राज ठाकरे का एकमात्र एजेंडा किसी भी तरह से मीडिया की सुर्खियों में बने रहना है। जब भी वे छह महीने तक चर्चा से बाहर रहते हैं, तो वे बिहार या उत्तर प्रदेश के लोगों के खिलाफ कोई न कोई टिप्पणी करके सामने आ जाते हैं।” मनसे ने सार्वजनिक छठ आयोजनों पर जताई आपत्ति महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे के नेतृत्व वाली मनसे ने मुंबई में छठ पूजा के सार्वजनिक आयोजनों पर कड़ा ऐतराज जताया है। पार्टी ने मुंबई पुलिस को एक पत्र सौंपकर बाणगंगा क्षेत्र में छठ पूजा की अनुमति न देने की मांग की है। मनसे का तर्क है कि गिरगांव चौपाटी और अन्य तटीय इलाकों में पूजा के बाद भारी गंदगी फैलती है, जिससे पर्यावरण को नुकसान पहुंचता है। इसके अलावा, राज ठाकरे ने सोशल मीडिया के माध्यम से छठ पर्व से जुड़े वीडियो और रील्स को ‘सांस्कृतिक आक्रमण’ की संज्ञा दी थी। हाल ही में उन्होंने बिहार के महापर्व छठ पूजा और भोजपुरी गानों को ‘महाराष्ट्र की संस्कृति पर हमला बताया’ था और रेलवे स्टेशनों पर बज रहे भोजपुरी गाने बंद करवा दिए थे। उन्होंने यह दावा भी किया था कि मनसे कार्यकर्ताओं ने मुंबई के कई रेलवे स्टेशनों पर भोजपुरी गीत बजाए जाने के प्रयासों को विफल किया है। इस पूरे घटनाक्रम के बाद से दोनों राज्यों के सियासी गलियारों में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। मराठी और उत्तर भारतीयों के बीच विवाद खड़ा कर रही बीजेपी – राज ठाकरे महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे ने इस मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी को भी आड़े हाथों लिया। उनका आरोप है कि छठ पूजा के नाम पर BJP महाराष्ट्र में मराठी और उत्तर भारतीयों के बीच विवाद खड़ा करने की कोशिश कर रही है। राज ठाकरे ने मराठी लोगों से अपील की है कि वे इस साजिश में न फंसें। साथ ही उत्तर भारतीयों और गुजरातियों से भी कहा है कि वे किसी के राजनीतिक फायदे के लिए मराठी लोगों के खिलाफ न जाएं।
Source link
छठ पूजा विवाद, पीके ने राज ठाकरे को बताया 'लंपट':रोहिणी आचार्य के बयान पर किशोरी बोलीं- 'लालू-भालू की लड़की कुछ भी बात कर रही'
