Headlines

बिहार बंद को लेकर कहलगांव में पुलिस अलर्ट:छात्र आंदोलन, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग




भागलपुर में दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शनों के समर्थन में विभिन्न संगठनों द्वारा ‘बिहार बंद’ का आह्वान किए जाने के बाद कहलगांव में प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। बंद के मद्देनजर, स्थानीय पुलिस ने शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों, रेलवे स्टेशन और संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला। इस फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम करना और कानून-व्यवस्था बनाए रखना था। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने, अफवाहों पर ध्यान न देने तथा किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तुरंत प्रशासन को देने की अपील की। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बंद के दौरान किसी भी प्रकार की हिंसा, जबरन दुकानें बंद कराने या सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुँचाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। आवश्यक सेवाओं को सुचारु रूप से जारी रखने के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है। पूरे क्षेत्र में पुलिस लगातार निगरानी रख रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *