Headlines

आनंद मोहन बोले-'निशांत युवा हैं,उनमें नेतृत्व की क्षमता':JDU के नेताओं ने जननेता नहीं बनने दिया, स्वास्थ्य मंत्री बना दिया




मोतिहारी में पूर्व सांसद आनंद मोहन ने निशांत कुमार को लेकर जदयू के नेताओं पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पार्टी चलाने वाले नेताओं ने निशांत को जननेता और बड़ा नेता बनने का मौका नहीं दिया। उन्हें केवल स्वास्थ्य मंत्री बना दिया गया। आनंद मोहन ने कहा कि वह पहले से निशांत कुमार को बिहार का मुख्यमंत्री बनाने की मांग करते रहे हैं। आनंद मोहन ने कहा कि पार्टी के कुछ नेता पहले कहते थे कि निशांत कुमार नेता और मंत्री बनने के लिए तैयार नहीं हैं। इसके बाद अचानक उन्हें स्वास्थ्य मंत्री बना दिया गया। पार्टी चलाने वाले नेता क्या कर रहे हैं और क्या सोच रहे हैं, यह वही जानें। पहले भी मुख्यमंत्री बनाने की मांग की आनंद मोहन पहले भी कई बार निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाने की मांग कर चुके हैं। उनका कहना है कि निशांत युवा हैं और उनमें नेतृत्व की क्षमता है। उन्हें आगे लाने से पार्टी को नई ऊर्जा मिल सकती है। मंच और जनता के बीच नहीं मिली जगह आनंद मोहन के मुताबिक, जदयू के कुछ नेता निशांत को आगे बढ़ने से रोक रहे हैं। उन्हें मंच पर आने और जनता के बीच अपनी पहचान बनाने का पर्याप्त मौका नहीं दिया गया। बयान से फिर गरमाई सियासत आनंद मोहन के ताजा बयान के बाद बिहार की राजनीति में निशांत कुमार की भूमिका को लेकर चर्चा तेज हो गई है। विपक्ष इस मुद्दे पर जदयू को घेर रहा है, जबकि जदयू के नेता इस बयान को ज्यादा तवज्जो नहीं दे रहे हैं। पार्टी के भीतर भी निशांत कुमार की राजनीतिक भूमिका को लेकर अलग-अलग राय सामने आती रही है। कुछ नेता उन्हें भविष्य का नेतृत्व मानते हैं, जबकि कुछ उन्हें फिलहाल राजनीति से दूर रखने की बात करते हैं। आनंद मोहन के बयान ने एक बार फिर इस बहस को हवा दे दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *