Headlines

पति ने कुदाल से हमला कर की पत्नी की हत्या:खगड़िया में आरोपी गिरफ्तार; रात में दोनों के बीच हुआ था विवाद




खगड़िया में मंगलवार देर रात शख्स ने कुदाल से हमला कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। घटना अलौली थाना क्षेत्र के संझौती उत्तरबारी रविदास टोला की है। मृतका की पहचान गजेन्द्र राम उर्फ लोधाराम की पत्नी उषा देवी (45) के रूप में हुई है। पति-पत्नी के बीच हुआ था विवाद स्थानीय लोगों के मुताबिक, मंगलवार देर रात पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि इसी दौरान पति ने कुदाल से उषा देवी पर हमला किया। उनकी मौत हो गई। विवाद की वजह अभी साफ नहीं है। अलौली थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि पुलिस को बुधवार सुबह करीब 4 बजे घटना की सूचना मिली। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल, खगड़िया भेजा। थानाध्यक्ष ने आरोपी को किया गिरफ्तार थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या की वजह और हालात की जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों के बीच आरोपी पति के मानसिक रूप से विक्षिप्त होने की चर्चा है। पुलिस ने इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। मामले की जांच जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *