Headlines

एरणाकुलम-पटना एक्सप्रेस के नंबर बदले:पटना से एरणाकुलम जाने वाली ट्रेन 16360, वापसी ट्रेन 16359 नंबर से चलेगी




एरणाकुलम-पटना-एरणाकुलम एक्सप्रेस के नंबर बदलेंगे। पटना से एरणाकुलम जाने वाली ट्रेन 1 जनवरी 2027 से 16360 नंबर से चलेगी। एरणाकुलम से पटना आने वाली ट्रेन 4 जनवरी से 16359 नंबर से चलेगी। इस ट्रेन का 5:30 बजे शाम में जमुई के झाझा रेलवे स्टेशन पर स्टॉपेज है। दोनों दिशाओं में नंबर बदलने की तारीख अलग पूर्व मध्य रेलवे, हाजीपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि ट्रेन के मौजूदा नंबर 22643 और 22644 बदले जा रहे हैं। पटना से एरणाकुलम जाने वाली ट्रेन का मौजूदा नंबर 22644 है। इसका नया नंबर 16360 होगा। ट्रेन का नंबर जांच करने की अपील एरणाकुलम से पटना आने वाली ट्रेन का मौजूदा नंबर 22643 है। 4 जनवरी 2027 से यह 16359 नंबर से चलेगी। दोनों दिशाओं में नंबर बदलने की तारीख अलग-अलग रखी गई है। रेलवे ने यह बदलाव परिचालन व्यवस्था को आसान बनाने के लिए किया है। यात्रियों को टिकट बुक करते समय और ट्रेन की जानकारी लेते समय नए नंबर देखने होंगे। यात्रा से पहले रेलवे की आधिकारिक सूचना और आरक्षण विवरण में ट्रेन का नंबर जांच लें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *