![]()
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को राज्य के 1 करोड़ 9 लाख 62 हजार 859 सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के बैंक खातों में अक्टूबर महीने की पेंशन राशि भेजी। डीबीटी के माध्यम से 1,205 करोड़ रुपए से अधिक की राशि अंतरित की गई। इससे कैमूर जिले के वृद्धजन, दिव्यांगजन और विधवा महिलाएं भी लाभान्वित हुईं। समाहरणालय में लाभुकों ने देखा सीधा प्रसारण इस अवसर पर कैमूर समाहरणालय स्थित मां मुंडेश्वरी सभाकक्ष में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला पदाधिकारी कुमार अनुराग ने वहां मौजूद वृद्धजनों, दिव्यांगजनों और विधवा महिलाओं के साथ मुख्य कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा। उन्होंने पेंशन राशि मिलने पर लाभुकों को बधाई दी। जून 2025 से बढ़कर मिल रही 1,100 रुपए पेंशन राज्य सरकार ने जून 2025 से सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि बढ़ाकर 1,100 रुपए प्रतिमाह कर दी है। पेंशन की राशि प्रत्येक महीने की 10 तारीख को लाभुकों के खातों में भेजी जाती है। छह योजनाओं के लाभुकों को मिली पेंशन कैमूर जिले में विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के 1 लाख 83 हजार 366 लाभुकों के खातों में कुल 20 करोड़ 17 लाख 2 हजार 600 रुपए भेजे गए। इसमें मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के 1,03,369 लाभुकों को 11.37 करोड़ रुपए मिले। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के 39,005 लाभुकों को 4.29 करोड़ रुपए और लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के 13,789 लाभुकों को 1.51 करोड़ रुपए दिए गए। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना के 7,862 लाभुकों के खातों में 86.48 लाख रुपए भेजे गए। वहीं, बिहार राज्य निःशक्तता पेंशन योजना के 18,204 लाभुकों को 2 करोड़ रुपए और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्तता पेंशन योजना के 1,137 लाभुकों को 12.50 लाख रुपए मिले। पात्र लोगों को योजना से जोड़ने का निर्देश जिला पदाधिकारी कुमार अनुराग ने कहा कि समय पर पेंशन मिलने से कमजोर वर्गों के लोगों को रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने में मदद मिलती है। इससे उन्हें आर्थिक सुरक्षा के साथ आत्मसम्मान भी मिलता है। उन्होंने जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग और संबंधित अधिकारियों को अभियान चलाकर पात्रता रखने के बावजूद पेंशन से वंचित लोगों की पहचान करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कोई भी योग्य लाभुक योजना के लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए।
Source link
1.09 करोड़ पेंशनर्स को 1,205 करोड़ रुपए ट्रांस्फर:कैमूर में 1.83 लाख लाभुकों को मिले 20.17 करोड़ रुपए
