![]()
सीतामढ़ी में करीब एक साल से बदहाली और निर्माण में देरी की समस्या झेल रहे बैरगनिया बाईपास से गुजरने वाले लोगों को छठ महापर्व से पहले बड़ी राहत मिली है। दैनिक भास्कर डिजिटल में 7 नवंबर को सड़क की बदहाली को लेकर खबर प्रकाशित होने के महज 72 घंटे के भीतर प्रशासन ने सड़क की मरम्मत करा दी। अब इस रास्ते से छोटे-बड़े सभी वाहनों का परिचालन शुरू हो गया है। लंबे समय से अधूरा था सड़क का निर्माण दरअसल, करीब पांच करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली बाईपास सड़क का निर्माण लंबे समय से अधूरा था। जगह-जगह गड्ढे और जर्जर रास्ते के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही थी। छठ महापर्व को देखते हुए सबसे बड़ी चिंता व्रतियों के आवागमन को लेकर थी। छठ घाट तक पहुंचने के लिए व्रतियों और उनके परिजनों को इसी बदहाल सड़क से गुजरना पड़ता। वहीं, बाईपास से वाहनों का परिचालन बाधित होने के कारण भारी वाहनों को बाजार के अंदर से गुजरना पड़ रहा था, जिससे जाम की समस्या भी बढ़ रही थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम तनय सुल्तानिया ने तत्काल आवागमन बहाल करने के लिए सड़क को मरम्मत कराने के निर्देश भी दिए थे। डीएम के निर्देश पर हुई त्वरित कार्रवाई छठ महापर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए डीएम के निर्देश पर संबंधित विभाग ने बाईपास सड़क को दुरुस्त कराया। इसके बाद सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन शुरू हो गया है। इससे बैरगनिया बाजार में जाम का दबाव कम होने और छठ व्रतियों को घाट तक आने-जाने में सुविधा मिलने की उम्मीद है। सड़क की तत्काल मरम्मत कराने का दिया निर्देश डीएम तनय सुल्तानिया ने बताया कि छठ महापर्व को देखते हुए आम लोगों की सुविधा और सुगम आवागमन के लिए सड़क की तत्काल मरम्मत कराने का निर्देश दिया गया था। स्थायी निर्माण के लिए भी आवश्यक प्रक्रिया की जा रही है। स्थानीय लोगों ने डीएम तनय सुल्तानिया और कार्यपालक पदाधिकारी संजीव कुमार सुमन के प्रति आभार जताया है।
Source link
सीतामढ़ी में बैरगनिया बाईपास की 72 घंटे में हुई मरम्मत:छठ व्रतियों को घाट तक आने-जाने में होगी सुविधा, वाहनों का परिचालन शुरू
