![]()
सहरसा जिले के मोहनपुर गांव के 29 वर्षीय रणवीर सादा की राजस्थान में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सोमवार दोपहर एंबुलेंस से उनका शव गांव पहुंचा। शव देखते ही पत्नी नेहा देवी बेसुध हो गईं। परिजनों और ग्रामीणों ने उन्हें संभाला। रणवीर के सबसे छोटे बेटे का जन्म महज 8 दिन पहले हुआ था। 4 महीने पहले मजदूरी करने गए थे राजस्थान रणवीर सोनवर्षाराज प्रखंड की देहद पंचायत के वार्ड नंबर 15 के रहने वाले थे। वे स्वर्गीय रामप्रसाद सादा के बेटे थे। उनके पिता की करीब 19 साल पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी। उनकी मां पंजाब के अंबाला में मजदूरी करती हैं। रणवीर दो भाइयों में छोटे थे। करीब चार महीने पहले रणवीर गांव के विजय सादा, छोटू सादा और कैलाश सादा के साथ मजदूरी करने राजस्थान गए थे। वे मधेपुरा जिले के बेलोचामगढ़ गांव के ठेकेदार संजीत कुमार सिंह के यहां काम करते थे। छुट्टी के दिन घूमने निकले, देर शाम जख्मी हालत में लौटे परिजनों और साथी मजदूरों के मुताबिक, बीते शनिवार को काम से छुट्टी मिलने पर रणवीर घूमने निकले थे। देर शाम जब वे डेरे पर लौटे तो गंभीर रूप से जख्मी थे। साथी मजदूर उन्हें स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। हालांकि, वे किन परिस्थितियों में जख्मी हुए, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। परिवार में दो बेटे और दो बेटियां सोमवार को शव गांव पहुंचने पर पत्नी नेहा देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। रणवीर के परिवार में दो बेटे और दो बेटियां हैं। उनके सबसे छोटे बेटे का जन्म आठ दिन पहले ही हुआ था। सोनवर्षाराज थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया कि राजस्थान में मजदूर की संदिग्ध हालात में मौत हुई है। घटना की जानकारी ली जा रही है।
Source link
राजस्थान में सहरसा के मजदूर की संदिग्ध हालात में मौत:4 महीने पहले गया था काम करने, 8 दिन पहले हुआ था सबसे छोटे बेटे का जन्म
