Headlines

बक्सर में 17 वर्षीय युवक को घेरकर मारी गोली:पल्सर सवार दो युवकों ने की मारपीट, चार दिन पहले हुआ था विवाद




बक्सर के नरबतपुर गांव निवासी 17 वर्षीय मोहित चौधरी को सोमवार को चौसा में गोली मार दी गई। चौसा गड़ही दिवाल के पास पल्सर बाइक सवार दो युवकों ने उसे घेरकर फायरिंग की। गोली मोहित के बाएं हाथ की हथेली को चीरकर निकल गई। घायल मोहित को बक्सर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। बाइक से जा रहा था, रास्ते में घेरकर की मारपीट मोहित नरबतपुर निवासी राधेश्याम चौधरी का बेटा है। उसने पुलिस को बताया कि वह बाइक से महादेवा की ओर जा रहा था। चौसा गर्ल्स हाईस्कूल के पास पल्सर सवार दो युवकों ने उसे घेर लिया। इसके बाद गाली-गलौज और मारपीट करने लगे। मोहित के मुताबिक, नरबतपुर निवासी विकास ठाकुर (18) ने कमर से पिस्टल निकालकर उस पर गोली चलाई। उसके साथ चुन्नी गांव निवासी दिव्यांशु भी था, जो बाइक चला रहा था। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और घायल को अस्पताल पहुंचाया। चार दिन पहले हुआ था दोनों पक्षों में विवाद बताया जा रहा है कि चार दिन पहले दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर गाली-गलौज और विवाद हुआ था। इसी पुरानी रंजिश में गोली चलाने की बात सामने आ रही है। हालांकि, मोहित ने विवाद का स्पष्ट कारण नहीं बताया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अस्पताल पहुंचे डीएसपी, आरोपियों की तलाश में पुलिस घटना की सूचना मिलने पर बक्सर डीएसपी गौरव पांडेय सदर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मोहित से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और उसका बयान सुना। डीएसपी ने बताया कि मोहित के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है और घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, चंदन चौधरी और बच्चा लाल चौधरी भी घायल से मिलने अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *