Headlines

ढांड चौक के पास स्कॉर्पियो-बाइक में भिड़ंत:सड़क पर गिरकर घायल हुआ बाइक सवार, चालक फरार




जमुई टाउन थाना क्षेत्र के ढांड चौक के पास तेज रफ्तार स्कार्पियो की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल की पहचान ढांड गांव निवासी दशरथ रजक के पुत्र संजय रजक के रूप में हुई है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल जमुई पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने उनका उपचार किया।
संजय रजक ने बताया की नवीनगर से आलू लेकर मोटरसाइकिल से अपने घर ढांड लौट रहे थे। इसी दौरान जैसे ही वह ढांड चौक के पास पहुंचे, तभी तेज रफ्तार से आ रही एक स्कार्पियो ने उनकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि संजय रजक मोटरसाइकिल समेत सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्कार्पियो चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया
घटना के बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को उठाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉ. रवि माधव ने घायल का प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सक के अनुसार, फिलहाल संजय रजक की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *