Headlines

बक्सर में झाड़ी से युवक का शव मिला:मर्डर की आशंका में ग्रामीणों ने रोड जाम किया, गिरफ्तारी की मांग




बक्सर जिले के बासुदेवा थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह झाड़ी से राजेश कुमार कोइरी (35) का शव मिला। शव की हालत देखकर इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक का चेहरा कुचला हुआ था और एक पैर कटा मिला। इस कारण शुरुआत में उनकी पहचान करना मुश्किल हो रहा था। बाद में ग्रामीणों ने उनकी पहचान बासुदेवा निवासी राजेश कुमार के रूप में की। परिजनों ने बताया कि राजेश रविवार देर शाम बच्चों के लिए पटाखे और मिठाई खरीदने की बात कहकर घर से निकले थे। रात में वापस नहीं लौटे। सोमवार सुबह शव मिलने की सूचना पर परिजन घटनास्थल पहुंचे और उनकी पहचान की। हत्या की आशंका जताकर सड़क जाम राजेश की मौत की खबर मिलते ही ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई। इसके बाद डुमरांव-बिक्रमगंज मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। ग्रामीणों का आरोप है कि हत्या के बाद शव को झाड़ी में फेंका गया। परिजनों ने कहा- किसी से दुश्मनी नहीं थी परिजनों के अनुसार, राजेश के दो बेटियां और एक बेटा हैं। उन्होंने बताया कि राजेश की किसी से दुश्मनी नहीं थी। परिजनों ने उनकी हत्या किए जाने की आशंका जताई है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *