Headlines

बांका में 210 सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर पदों पर भर्ती:24 से 30 जुलाई तक 6 प्रखंडों में लगेंगे नियोजन शिविर, 22,500 रुपए तक मिलेगा वेतन




बांका के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है। जिला नियोजनालय, बांका द्वारा गार्डियंस सिक्योरिटी सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 210 पदों पर भर्ती के लिए नियोजन शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों का आयोजन 24 से 30 जुलाई तक जिले के छह प्रखंडों में होगा। कुल 210 पदों में से 120 सिक्योरिटी गार्ड के लिए और 90 सुपरवाइजर के लिए हैं। सिक्योरिटी गार्ड पद के लिए अभ्यर्थी का मैट्रिक (10वीं) उत्तीर्ण होना आवश्यक है। आयु 18 से 40 वर्ष और न्यूनतम लंबाई 165 सेंटीमीटर निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को प्रति माह 18,500 रुपये वेतन के साथ पीएफ, ईएसआईसी और अन्य सुविधाएं मिलेंगी। इनकी नियुक्ति बिहार और झारखंड में की जाएगी। सुपरवाइजरों को मिलेगा 22,500 रुपए वेतन सुपरवाइजर पद के लिए स्नातक उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। आयु सीमा 21 से 37 वर्ष और न्यूनतम लंबाई 170 सेंटीमीटर तय की गई है। चयनित सुपरवाइजरों को 22,500 रुपये प्रतिमाह वेतन के साथ पीएफ, ईएसआईसी सहित अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। इनका कार्यस्थल हैदराबाद, दिल्ली और बिहार होगा। जिला नियोजनालय के अनुसार, नियोजन शिविर 24 जुलाई को प्रखंड परिसर अमरपुर में, 25 जुलाई को रजौन में, 27 जुलाई को बाराहाट में, 28 जुलाई को बौंसी में, 29 जुलाई को शंभूगंज में और 30 जुलाई को जिला नियोजनालय, तेलिया (बांका) में आयोजित किए जाएंगे। अभ्यर्थियों का जिला नियोजनालय में निबंधन अनिवार्य जिला नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि शिविर में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थियों का जिला नियोजनालय में निबंधन अनिवार्य है। चयन कंपनी द्वारा निर्धारित मानकों के आधार पर किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी कंपनी के प्रतिनिधि से मोबाइल नंबर 8240396232 पर संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने जिले के योग्य एवं इच्छुक युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *