Headlines

बेतिया-अरेराज मार्ग पर नशे में पड़े लोगों की तस्वीरें वायरल:कोई सड़क किनारे तो कोई डिवाइडर पर नशे की हालत में पड़ा दिखा




बिहार में शराब की खरीद-बिक्री और सेवन पर रोक है। इसके बावजूद पश्चिम चंपारण जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में कुछ लोगों के नशे की हालत में सड़क किनारे और डिवाइडर पर पड़े होने की तस्वीरें सामने आई हैं।

मामला बेतिया-अरेराज मुख्य मार्ग पर चेक पोस्ट के पास का बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर आई तीन अलग-अलग तस्वीरें कथित तौर पर 5 नवंबर की हैं।

पहली तस्वीर में एक व्यक्ति सड़क किनारे बेसुध पड़ा दिख रहा है। दूसरी तस्वीर में एक व्यक्ति सड़क किनारे बैठा है। वह कथित तौर पर नशे में झूमता और लड़खड़ाता दिख रहा है।

तीसरी तस्वीर में एक व्यक्ति सड़क के बीच बने डिवाइडर पर लेटा दिख रहा है। वीडियो में एक शख्स उसे जगाने की कोशिश करता नजर आता है, लेकिन वह उठ नहीं पा रहा है। चेक पोस्ट के पास ही कैसे पहुंच रही शराब खास बात यह है कि जिस स्थान की ये तस्वीरें बताई जा रही हैं, वह चेक पोस्ट के समीप है। ऐसे में चेक पोस्ट और आसपास के इलाकों में निगरानी व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। मुफस्सिल थाना क्षेत्र में शराब के खिलाफ लगातार कार्रवाई के दावों के बीच इस तरह की तस्वीरें सामने आना पुलिस प्रशासन के लिए भी जांच का विषय है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *