Headlines

प्रशिक्षार्थियों ने मलिन बस्ती में बांटी खुशियां




भास्कर न्यूज| पूर्णिया दैनिक भास्कर की मुहिम आओ खुशियां बांटें, सार्थक दिवाली मनाएं के तहत गुरुवार को गुलाबबाग स्थित यूरो किड्स स्कूल के बच्चों ने एक मिसाल पेश की। स्कूल की डायरेक्टर कनिका दीक्षित के नेतृत्व में बच्चे कोर्ट स्टेशन के पास भिक्षावृत्ति से निजात पाए लोगों के आश्रय शांति कुटीर पहुंचे। बच्चों ने अपने हाथों से सजाए रंग-बिरंगे दीए, घर में बने सुंदर पोस्टर, मिठाइयां, समोसे और केले शांति कुटीर वासियों को भेंट किए। बच्चों के इस निस्वार्थ प्रेम और उपहारों को पाकर शांति कुटीर के बुजुर्गों और वासियों ने ताली बजाकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। उपहार पाकर और स्वादिष्ट नाश्ता कर उनके चेहरे खिल उठे। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षिका सीमा कुमारी, बुलबुल कुमारी, सृष्टि कुमारी व विजेता कुमारी का सराहनीय योगदान रहा। शांति कुटीर की कोऑर्डिनेटर प्रिया कुमारी ने भी आयोजन में महत्वपूर्ण सहयोग दिया। केनगर: सार्थक दीपावली राजकीय डिग्री कॉलेज केनगर के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान बिखेरी। कॉलेज टीम ने परिसर के आसपास और मां कामाख्या मंदिर के समीप वृद्धजनों व महिलाओं के बीच कंबल, दीये, अगरबत्ती, माचिस, बाती, मिठाई और मुरही के पैकेट वितरित किए। सुरक्षित दीपावली मनाने का संकल्प लिया। प्राचार्या कुमारी मृदुलता ने एक दिव्यांग को कंबल भेंट की। उन्होंने कहा कि कॉलेज की प्राथमिकता समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के जीवन में बदलाव लाना है। मौके पर डॉ. यश रंजन, डॉ. नीरज कुमार, डॉ. प्रीति मौर्य, डॉ. हेमा, डॉ. एजाजुल हक, अरुंधति सेन, देव कुमार देवांशु, उजमा आफरीन, पप्पू साह और छाया कुमारी की सक्रिय भूमिका रही। कार्यक्रम का समन्वय मीडिया इंचार्ज अनिमेष मिश्र ने किया। रामबाग स्थित मिल्लिया फ़ख़रुद्दीन अली अहमद बीएड कॉलेज में साझा उत्सव – सबकी दिवाली के तहत गुरुवार को प्रशिक्षुओं ने सामाजिक एकजुटता की मिसाल पेश करते हुए पंचमुखी हनुमान मंदिर, लाइन बाजार के पास स्थित मलिन बस्ती में गरीब परिवारों और बच्चों के साथ आत्मीयता से दीपावली मनाई। इस दौरान संस्थान की ओर से बस्ती के लोगों के बीच मिठाई, मोमबत्ती, दीया, पटाखे और गमछे वितरित किए गए। प्राचार्य डॉ. शहबाज रिजवी ने कहा कि समाज के हर वर्ग को खुशियों में शामिल करना है। संत रविदास टोला में बच्चों ने बांटी खुशियां रूपौली| दीपावली की खुशियां सिर्फ अपने घरों तक सीमित न रखकर समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने के उद्देश्य से उच्च माध्यमिक विद्यालय लक्ष्मीपुर गिरधर स्थान बहदुरा की ओर से संत रविदास टोला में सार्थक दीपावली कार्यक्रम किया गया। उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। प्रधानाध्यापक ने दैनिक भास्कर की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि दीपावली का असली आनंद तभी है जब इसकी रोशनी समाज के हर व्यक्ति तक पहुंचे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *