![]()
मधेपुरा में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) और लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत गुरुवार को सदर प्रखंड की मठाही पंचायत के दुबियाही महादलित टोला वार्ड-8 एवं 9 में मानचित्र आधारित स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व स्टेट रिसोर्स पर्सन (SRP) गुड्डू कुमार बैठा ने किया। इस दौरान ग्रामीणों ने अपने गांव को स्वच्छ, स्वस्थ और खुले में शौच मुक्त बनाने का सामूहिक संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों की सहभागिता से गांव का सामाजिक मानचित्र तैयार किया गया। गंदगी और खुले में शौच से बचें इसमें खुले में शौच वाले स्थान, नालियां, कचरा जमा होने वाले क्षेत्र और अन्य अस्वच्छ स्थानों को चिह्नित कर लोगों को बताया गया कि गंदगी और खुले में शौच से डायरिया, हैजा, पीलिया और टाइफाइड जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ग्रामीणों से घरों में बने शौचालय का नियमित उपयोग करने और स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की गई। घर, आंगन और सार्वजनिक स्थान साफ रखें एसआरपी गुड्डू कुमार बैठा ने कहा कि स्वच्छ गांव का निर्माण केवल सरकारी योजनाओं से नहीं, बल्कि जनभागीदारी से संभव है। उन्होंने लोगों से घर, आंगन, गली और सार्वजनिक स्थलों को साफ रखने तथा कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण करने का आग्रह किया। कार्यक्रम में महिलाओं की गरिमा, सुरक्षा और सम्मान पर भी विशेष जोर दिया गया। बताया गया कि घर में शौचालय होने और उसके नियमित उपयोग से महिलाओं एवं बच्चियों को सुरक्षा, सुविधा और सम्मान मिलता है। साथ ही सभी से खुले में शौच की प्रथा पूरी तरह समाप्त करने का आह्वान किया गया। स्वच्छ गांव, स्वस्थ गांव की बात दोहराई अंत में उपस्थित ग्रामीणों ने स्वच्छ गांव, स्वस्थ गांव और खुले में शौच मुक्त वातावरण बनाए रखने की सामूहिक शपथ ली। कार्यक्रम में स्वच्छता पर्यवेक्षक सबिता कुमारी, स्वच्छता कर्मी अमरेश कुमार, बृजेश कुमार, नितीश कुमार, सुमित कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने स्वच्छता अभियान को जन आंदोलन बनाने और गांव को आदर्श स्वच्छ गांव बनाने में सक्रिय सहयोग देने का संकल्प भी लिया।
Source link
महादलित टोला ने लिया स्वच्छ गांव बनाने का संकल्प:मधेपुरा में मानचित्र आधारित जागरूकता कार्यक्रम में ग्रामीणों ने ली शपथ
