![]()
अररिया में 20 साल की युवती से घर में घुसकर रेप का मामला सामने आया है। घटना रानीगंज थाना क्षेत्र की है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने बुधवार की रात आरोपी दिनेश विश्वास को गिरफ्तार कर लिया है। घटना 1 नवंबर की है, युवती घर पर अकेली थी। उसके घर में किराना का दुकान चलता है। दोपहर 2 बजे वो दुकान खोलकर घर में झाड़ू-पोछा कर रही थी। इसी बीच आरोपी दिनेश अपनी गाड़ी दुकान के सामने खड़ी कर घर में घुसा। मुंह में कपड़ा ठूंसकर किया जबरदस्ती उसने युवती के मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसके साथ जबरदस्ती की और फरार हो गया। मां जब मजदूरी कर घर लौटी तो उसने उन्हें सब कुछ बताया। इस मामले में पीड़िता की बहन ने नंदकार गांव के दिनेश विश्वास पर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि घटना के बाद खरहट पंचायत के पूर्व और मौजूदा जनप्रतिनिधियों समेत आरोपी के गांव के कुछ लोगों ने पंचायत की। बहन ने आरोप लगाया कि तीन दिन तक चली पंचायत में मामला दबाने और समझौता कराने की कोशिश हुई। पंचायत में सहमति नहीं बनने पर मंगलवार को युवती अपनी बहन के साथ रानीगंज थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि शिकायत पर मामला दर्ज कर दिनेश विश्वास को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, मामले की जांच और कानूनी कार्रवाई जारी है।
Source link
घर में घुसकर युवती से किया रेप, आरोपी गिरफ्तार:अररिया के रानीगंज में शिकायत दर्ज; 3 दिन चली पंचायत में मामला दबाने की कोशिश का आरोप
