Headlines

आरा-सीने पर बैठकर 20 मिनट तक कैंची घोंपकर हमला किया:फांसी नहीं, उसकी दर्दनाक मौत हो; होश आने पर पत्नी ने बताई आपबीती




‘मेरे पति मेरे सीने पर चढ़ गए और कैंची से जानवरों की तरह मेरे शरीर पर वार कर छलनी कर दिया। मैं करीब 20 मिनट तक दर्द से चिल्लाती रही। पति को रोकने की कोशिश की, लेकिन मुझमें इतनी ताकत नहीं थी कि उनका हमला रोक सकूं। मेरे मुंह से खून निकलने लगा था। बस यही सोच रही थी कि कोई मुझे बचा ले। जब अधमरी हो गई, तब ससुर और भैसुर आए और मुझे अस्पताल ले गए। मुझे नहीं लगा था कि मैं बच पाऊंगी। मैं जैसे तड़पी हूं, वैसे ही पति भी तड़पे। उसे फांसी नहीं, बल्कि दर्दनाक मौत हो।’ अस्पताल में भर्ती होने के 48 घंटे बाद पीड़िता राखी (26) को होश आया। होश में आने के बाद उन्होंने भास्कर से बातचीत में ये बातें कहीं। राखी ने बताया कि पति को उनके अवैध संबंध होने का शक था। इसी शक में उन्होंने बेरहमी से हमला किया। हम दोनों ने लव मैरिज की थी। घटना 28 अक्टूबर की रात की है। फिलहाल पीड़िता का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की अभी क्या स्थिति है?, उसने और क्या बताया, कब लव मैरिज की, कैसे दोनों करीब आए थे। पढ़िए पूरी रिपोर्ट… पहले राखी की कुछ तस्वीरें… ‘खुद से खाना तक नहीं खा पा रही हूं’ कैंची के 170 से अधिक वार झेलने वाली राखी अस्पताल भर्ती हैं। बॉडी पर पट्टियां लगी हैं। भास्कर से बातचीत में उन्होंने बताया कि बहुत दर्द हो रहा है। अभी मैं बैठ भी नहीं सकती हूं। यहां तक की करवट भी नहीं बदल सकती हूं। पति ने मेरी ऐसी स्थिति कर दी कि खुद से खाना भी नहीं खा रही हूं। परिवार के लोग मुझे खाना खिला रहे हैं। अभी खाने में खिचड़ी दिया जा रहा है। अब सिलसिलेवार पढ़िए विवाद कैसे शुरू हुआ… ‘पंकज के बड़े भाई की शादी चचेरी बहन से हुई थी’ राखी बताती हैं कि मेरी शादी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भकुरा गांव निवासी पंकज कुमार ठाकुर से 2019 में हुई थी। हम दोनों ने लव मैरिज की थी। हम दोनों के दो बच्चे हैं। बेटा अभिराज (3) और बेटी परि (2) की है। लव मैरिज से पहले मेरी चचेरी बहन जूली की शादी 2018 में पंकज के बड़े भाई राजू ठाकुर (37) से हुई थी। शादी के बाद भैसुर राजू के दोनों भाई पंकज (30) और बंकू (32) हमारे घर जमीरा आया करते थे। पंकज के बड़े भाई बंकू हैं। उन्हें मैं जाजी कहकर बुलाती थी। पंकज अपने भाइयों में सबसे छोटा है। वो मुझे पसंद था। हम दोनों में अफेयर शुरू हुआ और शादी कर ली थी। ‘जेठ के गाल में केक लगाने के बाद पंकज मुझपर शक करने लगा’ पीड़िता राखी के अनुसार, हमारी शादी के कुछ ही दिनों बाद मेरा बर्थ-डे था। जिसमें भैसुर बंकू भी थे। मैं उन्हें जीजा मानती थी, इसी नाते मैंने उन्हें मजाक में गाल पर केक लगा दिया था। इसके बाद पंकज नाराज हो गया। बर्थ-डे पार्टी के बाद पंकज ने मुझसे झगड़ा भी किया था। पंकज ने मुझसे कहा था कि बंकू को तुम जीजा नहीं बोलोगी और न ही उससे बातें करोगी। पंकज का कहना हम मान लिए। कुछ दिन सब ठीक भी रहा, फिर पंकज मुझपर शक करने लगा। कहने लगा कि तुम्हारा और बंकू का कुछ चल रहा है। मैंने उससे कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। ‘पंकज से परेशान होकर मैं मायके चली गई’ राखी ने कहा कि पंकज मेरे साथ मारपीट करने लगा था। हत्या करने की धमकी दे रहा था। इसके बाद मैंने पापा मनोज ठाकुर को फोन पर सारी बातें बताई। पापा ने कहा कि तुम बच्चों लेकर घर आ जाओ। मैं 15 अक्टूबर को बेटा-बेटी को लेकर मायके जमीरा गांव चली गई। ‘हाथ जोड़कर मुझे मायके से अपने साथ ले गया था पंकज’ राखी बताती हैं कि घटना से एक सप्ताह पहले पंकज मुझे लेने जमीरा गांव पहुंचा। उसने कहा था कि मेरी दिमागी स्थिति ठीक नहीं है, पर सब कुछ ठीक हो गया है। पंकज ने हाथ जोड़कर कहा कि चलो मेरे साथ। मैं उसके साथ ससुराल चली आई। पंकज एक-दो दिन ठीक रहा। इसके बाद अचानक कहने लगा कि तुमको मार देंगे, पुलिस कुछ नहीं करेगी। पंकज की धमकी के बारे में मैंने पापा को फोन पर बताया। मायके में सभी कहने लगे कि पंकज ऐसा कुछ नहीं करेगा। ‘जेठ से अवैध संबंध का आरोप लगाया’ राखी ने बताया कि पंकज हमेशा झूठा आरोप लगाता था। बंकू भइया से अवैध संबंध की बात करता था। लेकिन ऐसा कुछ नहीं था। घटना से एक दिन पहले पंकज ने मुझसे 200 रुपए लिए थे और नया सिम खरीदकर लाया था। घटना की रात मोबाइल में नए सिम को डाल कर मोबाइल चला रहा था। उसी रात 2 बजे कहने लगा कि मेरा मोबाइल हैक करवा दी हो और दांत पिसते हुए गाली देने लगा। मैंने अपने ससुर को बुलाकर मोबाइल चेक करवाया तो सब ठीक था। कुछ देर के बाद फिर गाली देने लगा। कैंची को उठाकर मेरे गर्दन पर मारा, फिर मुझे जमीन पर पटककर मेरे सीने पर बैठकर कई बार वार किया। मैं अधमरी हो गई तो जेठ और ससुर मुझे अस्पताल ले गए राखी ने बताया कि मैं अधमरी हो गई तो मेरे ससुर और भैसुर बंकू भइया आए। मुझे टांगकर अस्पताल लेकर गए। मेरे सास-ससुर और बंकू भइया सब अच्छे हैं। मेरा पति ही खराब है। लांछन लगाकर झगड़ा करता था। पंकज को जेल में बंद रखा जाए, उसे तड़पाकर मारिए। मेरे बच्चों को पापा पाल लेंगे। पीड़िता को कहां-कहां लगे हैं टांके, सर्जरी में कितना समय लगा… सर्जरी में 3 घंटे लग गए राखी को पीठ, दोनों साइड गर्दन, दोनों हाथ, बाएं-दाहिने साइड चेहरे और ललाट पर भी कैंची से वार किए गए हैं। इन जगहों पर डॉक्टर ने टांके लगाए हैं। सर्जन डॉ. विकास सिंह ने बताया कि 179 से ज्यादा जगहों पर कैची घोंपा गया है। 3 घंटे ऑपरेशन कर डैमेज पार्ट्स को रिपेयर किया गया। पीड़िता को 72 घंटे तक ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। दामाद अच्छे नेचर का नहीं है, उसका अवैध संबंध है राखी के पिता मनोज ठाकुर ने बताया कि दामाद पंकज अच्छे नेचर का नहीं था। शुरू से खाने-पीने वाले लड़का था। शादी से पहले से कई लड़कियों से उसका संबंध था, शादी के बाद भी अफेयर चल रहा था। जब मेरी बेटी गर्भवती थी, उस समय भी गांव की एक लड़की से उसका अफेयर था। राखी ने इसका विरोध किया तो गर्भावस्था में पंकज ने उसे मारा था। हमलोग नहीं चाहते थे कि बेटी का घर बर्बाद हो, इसलिए कई बार समझौता किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *